फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

83 Box Office Failure: रणवीर सिंह ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बताया बॉक्स ऑफिस पर क्यों पिटी फिल्म '83'

Wed, 11 May 2022 02:02 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 11 May 2022 02:02 PM IST
विज्ञापन
83 box office failure Ranveer Singh opens up on kapil dev biopic before the release of Jayeshbhai Jordaar
83 फिल्म - फोटो : अमर उजाला मुंबई

बॉलीवुड में अपने अतरंगी फैशन के साथ-साथ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह इस समय अपनी आगामी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' को लेकर चर्चाओं में हैं। फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच रणवीर सिंह ने अपनी पिछली फिल्म '83' के बॉक्स ऑफिस फेलियर पर खुलकर बात की है। दरअसल, अभिनेता से जयेशभाई जोरदार के प्रमोशन के दौरान जब '83' के फ्लॉप होने के पीछे का कारण पूछा गया तब उन्होंने इसे 'खराब समय' बताया। 

83 box office failure Ranveer Singh opens up on kapil dev biopic before the release of Jayeshbhai Jordaar
रणवीर सिंह, कपिल देव - फोटो : social media

सुर्खियां बटोरने के बाद भी रही फ्लॉप
गौरतलब है कि रणवीर सिंह को '83' में हरियाणा के तूफान कहे जाने वाले कपिल देव की भूमिका निभाते हुए देखा गया था। कबीर खान की '83' ने साल 1983 के विश्व कप के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार जीत के सफर को दिखाया था। खूब मिली चर्चाओं के बावजूद, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। 

83 box office failure Ranveer Singh opens up on kapil dev biopic before the release of Jayeshbhai Jordaar
83 मूवी के एक्टर्स - फोटो : सोशल मीडिया

थिएटर्स बंद होना बनी एक बड़ी वजह
रणवीर ने बताया कि "83 की इंडस्ट्री के ट्रेड एनिलिस्ट द्वारा आलोचना की गई थी कि उसने उतना पैसा नहीं कमाया, जितना फिल्म से उम्मीद की जा रही थी। मैं इस बारे में यह कहना चाहूंगा कि फिल्म ने कोरोना की तीसरी लहर के बीच भी लगभग 200 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जो कि बिल्कुल भी बुरी नहीं थी। दुनिया भर में जंगल की आग की तरह फैल रही कोरोना की तीसरी लहर के बावजूद कई लोग इसे देखने गए। यह सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण समय का मामला था।" इस बातचीत के दौरान रणवीर ने यह भी कहा कि '83' फिल्म की रिलीज से 48 घंटे पहले काफी थिएटर्स भी बंद हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
83 box office failure Ranveer Singh opens up on kapil dev biopic before the release of Jayeshbhai Jordaar
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणवीर के दिल के करीब है फिल्म 
रणवीर ने स्वीकार किया कि फिल्म रिलीज करने का समय सही नहीं था। अभिनेता कहते हैं कि "शायद यह कमाई के मामले में एक सफल फिल्म न रही हो, लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि यह मेरी सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के लिए मेरे दिल में बहुत प्यार है।" 

विज्ञापन
83 box office failure Ranveer Singh opens up on kapil dev biopic before the release of Jayeshbhai Jordaar
जयेशभाई जोरदार - फोटो : सोशल मीडिया

जयेशभाई जोरदार की रिलीज की चर्चा 
फिलहाल, रणवीर सिंह शालिनी पांडे के साथ 'जयेशभाई जोरदार' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म इस साल 13 मई को रिलीज होने वाली है। 'जयेशभाई जोरदार' एक ऐसे सामाजिक मुद्दे को दर्शाती है, जिससे कहीं न कहीं आज भी हमारा देश पीड़ित है। फिल्म को रिलीज से पहले ही काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed