फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

83 Movie Trailer: रणवीर सिंह के कपिल देव वाले अंदाज ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, यूजर्स बोले- 'ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म'

Tue, 30 Nov 2021 01:08 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 30 Nov 2021 01:08 PM IST
विज्ञापन
83 Movie Trailer ranveer singh deepika padukone movie users reaction
83 ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह की फिल्म '83' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। फिल्म 24 दिसंबर 2021 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। 3.49 मिनट लंबे इस ट्रेलर में रणवीर सिंह और दीपिका पूरी तरह छा गए हैं। कुछ ही देर में इस ट्रेलर को यूट्यूब पर लाखों व्यूज मिले हैं। सोशल मीडिया पर भी फैंस ने इस फिल्म को सुपरहिट करार दे दिया है। कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म 1983 की विश्व कप जीत के इर्द-गिर्द घूमती है। चलिए आपको दिखाते हैं फिल्म के ट्रेलर को कैसी प्रतिक्रिया मिल रही है।

83 Movie Trailer ranveer singh deepika padukone movie users reaction
83 ट्रेलर - फोटो : Twitter

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने ट्रेलर की तारीफ करते हुए लिखा- इस फिल्म की घोषणा के बाद से ही इसका इंतजार था। ट्रेलर की तारीफ के लिए शब्द नहीं हैं.. यह रोंगटे खड़े कर देने वाला है। इंडिया जीतेगा। एक अन्य ने लिखा- जब भी रणवीर किसी भी किरदार पर काम करते हैं तो वह न केवल अपना 100% देते हैं, बल्कि 300% देते हैं। यह उनका स्टाइल है। कपिल देव सर जैसे लीजेंड की नकल करना कोई मजाक नहीं है। उन यादों को वापस लाने के लिए पूरी टीम और कबीर खान को सलाम।

83 Movie Trailer ranveer singh deepika padukone movie users reaction
फिल्म 83 ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने लिखा-  रणवीर सिंह को कुछ भी किरदार दे दो और वो इम्प्रैस करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। कोई भी यह किरदार रणवीर सिंह से बेहतर नहीं कर पाता।

यहां देखिए ट्रेलर
विज्ञापन
विज्ञापन
83 Movie Trailer ranveer singh deepika padukone movie users reaction
83 का ट्रेलर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में दीपिका रणवीर के अलावा ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, एमी विर्क, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, आर बद्री और पंकज त्रिपाठी अहम भूमिका में हैं। फिल्म का निर्माण रिलांयस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में साथ साथ रिलीज किया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed