{"_id":"61a5d4384bfbc07db30f5f84","slug":"wedding-bells-ranbir-kapoor-and-alia-bhatt-postpone-their-wedding-for-a-year-due-to-their-busy-schedule","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वेडिंग बेल्स: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने एक साल के लिए टाली अपनी शादी, बिजी शेड्यूल के चलते लिया फैसला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वेडिंग बेल्स: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने एक साल के लिए टाली अपनी शादी, बिजी शेड्यूल के चलते लिया फैसला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 30 Nov 2021 01:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों देशभर में शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में बॉलीवुड में भी इसे लेकर काफी धूम मची हुई है। एक ओर जहां राजकुमार राव जैसे सेलेब्स शादी के बंधन में बंध चुके हैं, तो वहीं, विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी की तैयारियां भी जोरों-शोरों से की जा रही है। इसी बीच फैंस उनके चहेते कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस कपल की शादी को लेकर पहले आ रही खबरों के मुताबिक दोनों इसी साल दिसंबर में शादी करने वाले थे, हालांकि अब मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि इस कपल ने अपनी शादी करीब एक साल यानी दिसंबर 2022 तक के लिए टाल दी है।
रणबीर और आलिया के इस फैसले के पीछे एक बड़ी वजह बताई जा रही है। खबरों के मुताबिक रणबीर और आलिया दोनों इस पूरे साल लगातार अपनी-अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी रहने वाले हैं। ऐसे में अपने बिजी शेड्यूल के चलते दोनों ने यह फैसला किया है।
2 of 5
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
साथ ही रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि रणबीर और आलिया देश से बाहर डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते हैं। इसके अलावा यह कपल शादी से पहले और शादी के बाद साथ में लंबी छुट्टियां भी बिताना चाहते हैं। ऐसे में जरूरी तैयारियों और प्लानिंग के चलते दोनों से फिलहाल अपनी शादी टाल दी है।
3 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर और आलिया फिल्ममेकर अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा रणबीर एक्टर संदीप रेड्डी वेंगा की अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आएंगे। साथ ही वह लव रंजन की एक फिल्म में भी दिखीई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरी तरफ आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के साथ ही एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ में दिखाई देंगी। साथ ही वह ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में भी नजर आएंगी।
विज्ञापन
5 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साल 2017 से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों का एक-दूसरे के परिवारों के साथ भी काफी अच्छा बॉन्ड है। रणबीर की मां नीतू कपूर और उनकी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी आलिया को काफी पसंद करती हैं। वहीं, रणबीर को अक्सर आलिया की बहन शाहीन भट्ट और मां सोनी राजदान के साथ चिल करते हुए देखा जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।