फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद गुमनामी में खो गए 90 के दशक के ये सितारे, पहचान पाना भी हुआ मुश्किल

Tue, 06 Dec 2022 06:31 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 06 Dec 2022 06:31 AM IST
विज्ञापन
90’s Popular Actors Who Disappeared Then and Now Look from Rahul Roy to Kamal Sadanah
कमल सदाना, काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

90 के दशक में बहुत से ऐसे कलाकार रहे हैं, जिन्होंने जब बॉलीवुड में एंट्री की तो लगा कि आने वाले समय यही फिल्म इंडस्ट्री पर राज करेंगे। हालांकि ऐसा हो न सका और कुछ ही फिल्मों के बाद ये सितारे बड़े पर्दे से नदारद हो गए। आज इस रिपोर्ट में हम आपको उन्हीं अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो अब सिल्वर स्क्रीन पर बहुत कम नजर आते और तो और उन्हें अब पहचान पाना भी काफी ज्यादा मुश्किल हो गया है। आइए देखते हैं लिस्ट...

90’s Popular Actors Who Disappeared Then and Now Look from Rahul Roy to Kamal Sadanah
कमल सदाना - फोटो : सोशल मीडिया
कमल सदाना

इस लिस्ट में पहला नाम कमल सदाना का है। एक्टर ने साल 1992 में फिल्म 'बेखुदी' से हिंदी फिल्मों में कदम रखा था। राहुल रवैल के निर्देशन में बनी इस फिल्म के गाने सुपरहिट साबित हुए, लेकिन यह फिल्म न चल सकी। अपने करियर में उन्होंने 15 फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें सफलता हासिल न हो सकी। इतने साल के बाद उनका लुक काफी बदल गया है। वह जल्द ही काजोल के साथ 'सलाम वेंकी' में दिखेंगे। इस फिल्म से वह 15 साल बाद वापसी करने जा रहे हैं।

90’s Popular Actors Who Disappeared Then and Now Look from Rahul Roy to Kamal Sadanah
विजय आनंद - फोटो : सोशल मीडिया
विजय आनंद

विजय आनंद ने भी 90 के दशक में अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। अपने करियर में उन्होंने कुछ ही फिल्मों में काम किया जो बॉक्स ऑफिस  पर सुपरफ्लॉप रहीं। 'प्यार तो होना ही था' उनकी एक हिट फिल्म है लेकिन इसमें अजय देवगन लीड रोल में थे। 26 साल के बाद विजय का लुक एकदम बदल चुका है। साल 2021 में सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर 'शेरशाह' से उन्होंने दोबारा फिल्मों में वापसी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
90’s Popular Actors Who Disappeared Then and Now Look from Rahul Roy to Kamal Sadanah
राहुल रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
राहुल रॉय

राहुल रॉय को फिल्म 'आशिकी' की वजह से जाना जाता है। इस फिल्म के बाद लोगों को लगता था कि वह इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार साबित होंगे, लेकिन ऐसा न हो सका। इस फिल्म के बाद राहुल एक के बाद एक फ्लॉप फिल्में देते चले गए। धीरे-धीरे वह बड़े पर्दे से भी दूर होते चले गए। आज राहुल लंबे समय से फिल्मों  से दूर हैं। 

विज्ञापन
90’s Popular Actors Who Disappeared Then and Now Look from Rahul Roy to Kamal Sadanah
हिमांशु मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
हिमांशु मलिक

हिमांशु ने भी अपनी शुरुआत 90 के दशक से ही की थी। साल 1996 में उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'कामसूत्र अ टेल ऑफ लव' में काम किया था, लेकिन इस फिल्म को देश में प्रतिबंधित कर दिया गया। बाद में, उन्होंने सुपरहिट फिल्म 'तुम बिन' से लोगों के बीच खास पहचान बनाई। हालांकि उनके करियर की ज्यादातर फिल्में फ्लॉप ही साबित हुईं। आखिरी बार उन्हें 2018 में 'थ्री स्टोरीज' में देखा गया था। हिमांशु का लुक अब बिलकुल बदल चुका है। मौजूदा समय में उन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed