फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Actress: गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस, कभी फैंस के दिलों पर करती थीं राज

Thu, 02 Nov 2023 08:43 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 02 Nov 2023 08:43 AM IST
विज्ञापन
90s popular Actress who are living away from movie Anu Aggarwal Ashwini Bhave Ayesha julka Mamta Kulkarni
एक्ट्रेस - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड में जब भी कोई अभिनेत्री अपने सपने पूरे करने के लिए कदम रखती हैं वह इंडस्ट्री में एक मुकाम पाने की ख्वाहिश रखती है। बहुत कम ऐसी होती हैं, जिनका यह ख्वाब पूरा हो पाता है। हैरानी वाली बात यह है कि कभी-कभी अभिनेत्रियों का यह सपना पूरा होने के बाद भी उन्हें गुमनाम जिंदगी जीने के लिए मजबूर होना पड़ता है। आज हम आपको ऐसी अभिनेत्रियों से मिलवाने वाले हैं, जो 90 के दशक में सिनेमाई पर्दे पर छा गई थीं। हालांकि, कुछ फिल्मों के बाद वह इंडस्ट्री से पूरी तरह से गायब हो गईं और अब गुमनाम जिंदगी जी रही हैं।

90s popular Actress who are living away from movie Anu Aggarwal Ashwini Bhave Ayesha julka Mamta Kulkarni
अनु अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
अनु अग्रवाल

90 के दशक की म्यूजिकल फिल्म 'आशिकी' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अनु अग्रवाल को कौन भूल सकता है। फिल्म के गानों की तरह ही उनकी और राहुल रॉय की जोड़ी दर्शकों के दिलों में बस गई थी। यह फिल्म सुपरडुपर हिट रही थी और 'आशिकी' ने अनु अग्रवाल को टॉप एक्ट्रेस में शुमार कर दिया था। लेकिन पहली फिल्म के बाद एक-दो फिल्मों में नजर आने के बाद उनका एक्सीडेंट हुआ था और इसके बाद वह इंडस्ट्री से पूरी तरह से गायब हो गई थीं।  

90s popular Actress who are living away from movie Anu Aggarwal Ashwini Bhave Ayesha julka Mamta Kulkarni
अश्विनी भावे - फोटो : सोशल मीडिया
अश्विनी भावे
बॉलीवुड में 'हिना' से शुरुआत करने वाली अभिनेत्री अश्विनी भावे को पहचान मिल गई थी। इस फिल्म के बाद वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'सैनिक' में नजर आई थीं। हालांकि, कुछ प्रोजेक्ट में नजर आने के बाद अश्विनी भावे को उस तरह से सफलता नहीं मिली, जैसी उन्हें मिलनी चाहिए थी ऐसे में उन्होंने दक्षिण की फिल्मों का रुख कर लिया था और बॉलीवुड से हमेशा के लिए दूर हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
90s popular Actress who are living away from movie Anu Aggarwal Ashwini Bhave Ayesha julka Mamta Kulkarni
आयशा जुल्का - फोटो : सोशल मीडिया
आयशा जुल्का
90 के दशक की खूबसूरत अदाकाराओं में शुमार आयशा जुल्का का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अभिनेत्री ने 'खिलाड़ी' और 'जो जीता वही सिंकदर' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर दर्शकों के दिलों में जगह बनाई थीं। हालांकि, मशहूर होने के बाद भी आयशा लंबे समय तक इंडस्ट्री में अपने पैर जमाकर नहीं रख पाई थीं।
विज्ञापन
90s popular Actress who are living away from movie Anu Aggarwal Ashwini Bhave Ayesha julka Mamta Kulkarni
नीलम कोठारी - फोटो : सोशल मीडिया
नीलम
नीलम कोठारी 90 को दशक में कई फिल्मों में नजर आई थीं। उनकी झोली में सलमान के साथ 'एक लड़का एक लड़की', 'हम साथ साथ हैं' जैसी फिल्में करने के अलावा नीलम ने गोविंदा के साथ भी कई सारी फिल्में कीं। कई फिल्मों में मुख्य और बहुत में सपोर्टिंग रोल निभाने वाली नीलम बॉलीवुड में लंबी पारी नहीं खेल पाईं और जल्दी फिल्मों से दूर भी हो गईं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed