फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मानहानि के केस में फंसीं एक्ट्रेस ईशा गुप्ता, गंभीर आरोप लगने पर बिजनेसमैन ने उठाया कदम

Sat, 20 Jul 2019 03:41 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 20 Jul 2019 03:41 PM IST
विज्ञापन
A Businessman has filed a criminal defamation complaint Agaist actress Esha Gupta
Esha Gupta - फोटो : instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता के खिलाफ एक बिजनेसमैन ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया है। अदालत ने बयान दर्ज करवाने के लिए 28 अगस्त की तारीख मुकर्रर की है। बता दें ये वही बिजनेसमैन हैं जिनपर कुछ दिनों पहले ईशा गुप्ता ने अनुचित व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया था।


 



 

 

A Businessman has filed a criminal defamation complaint Agaist actress Esha Gupta
ईशा गुप्ता

एक्ट्रेस के साथ ये बर्ताव तब हुआ था जब वो अपने दोस्तों के साथ थीं। ईशा गुप्ता ने ट्वीट करते हुए लिखा था- 'मेरी जैसी औरत असुरक्षित और टारगेट हो सकती हैं तो बाकी लड़कियों का क्या हाल हो रहा होगा। यहां तक आसपास दो सिक्योरिटी गार्ड होने के बावजूद ऐसा लग रहा था कि मेरा रेप हो रहा है। 
 



 

 

A Businessman has filed a criminal defamation complaint Agaist actress Esha Gupta
Esha Gupta - फोटो : instagram

इसके आगे ईशा गुप्ता ने आगे लिखा था- इस आदमी की बॉडी लैंग्वेज उन्हें खराब और असुरक्षित महसूस करवाने के लिए काफी थी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को कड़ा सबक सिखाना चाहिए। उन्होंने ये भी बताया कि यहां तक कि होटल के सिक्योरिटी कैमरा में भी इस बात का सबूत मौजूद है कि आदमी की हरकतें बुरी थीं।
 



 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
A Businessman has filed a criminal defamation complaint Agaist actress Esha Gupta
Esha Gupta
इसके अलावा उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी शेयर की थी जिसमें उन्होंने लिखा था, 'कुछ लोग बेहद असभ्य होते हैं, लगता है वे कभी नहीं सीखेंगे कि अनजान लोगों से कैसे व्यवहार किया जाता है। इन लोगों को तमीज सिखाए जाने की जरूरत है।'
विज्ञापन
A Businessman has filed a criminal defamation complaint Agaist actress Esha Gupta
ईशा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

उन्होंने लिखा था- मेरी पिछली पोस्ट के बारे में, यह आदमी बिल्कुल आंखों से मेरा रेप कर रहा था... शुक्र है कि मेरी सिक्यॉरिटी इस स्थिति में इतनी शांत और सजग थी। क्या कोई इस व्यक्ति को जानता है। इस व्यक्ति से 3 बार ठीक व्यवहार करने के लिए कहा गया। इसके बाद मेरे साथ 2 गार्ड रहे। सिक्यॉरिटी कैमरा से इसे कन्फर्म किया जा सकता है। कौन है यह भविष्य का बलात्कारी।' अब ये मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है। देखना ये है कि अपने खिलाफ हुए मुकदमे का ईशा गुप्ता कैसे जवाब देती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed