{"_id":"5c6523e3bdec220c1b140152","slug":"a-fan-proposed-to-neha-kakkar-on-valentine-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'वैलेंटाइन डे' पर नेहा कक्कड़ की जिंदगी में लौट आया प्यार, देखकर खुद को भी नहीं हुआ यकीन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'वैलेंटाइन डे' पर नेहा कक्कड़ की जिंदगी में लौट आया प्यार, देखकर खुद को भी नहीं हुआ यकीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नेहा कक्कड़
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते दिनों अपनी एक पोस्ट के जरिए नेहा कक्कड़ ने हिमांश कोहली की तरफदारी करते हुए दोनों के ब्रेकअप के लिए हालात को जिम्मेदार ठहराया था। इस पोस्ट में नेहा ने हिमांश को कसूरवार न ठहराते हुए किस्मत को कोसा था। इस बात को अभी कुछ दिन ही हुए थे कि वैलेंटाइन डे का खास मौका आ गया। और खास मौके पर नेहा को एक ऐसा सरप्राइज मिला, जिसकी उन्होंने कभी उम्मीद भी नहीं की थी।
2 of 5
neha kakkar
हिमांश कोहली से ब्रेकअप के बाद नेहा डिप्रेशन में चली गई थीं। दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया था। नेहा, हिमांश के साथ की सभी फोटोज को भी सोशल मीडिया से हटा लिया था। इस बात से उबरने में नेहा को काफी दिन लग गए। इसके बाद नेहा सिंगल रहने के फायदे बताते हुए नजर आई थीं।
3 of 5
नेहा कक्कड़
- फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों नेहा सिंगल हैं ऐसे में उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की होगी कि वैलेंटाइन डे के खास मौके पर उनको सरप्राइज मिलेगा। नेहा ने अपने इंस्टाग्राम एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्हें प्रपोजल मिला है। एक शख्स ने अपने घुटनों पर बैठकर उनको फ्लावर, गिफ्ट्स और कार्ड दिए और अपने प्यार का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नेता कक्कड़
- फोटो : self
नेहा ने उस फैन के बुके को कबूल किया और शुक्रिया अदा किया। इसके बाद नेहा ने उस फैन को गले से लगाकर किस भी किया। वीडियो में नेहा काफी खुश दिखाई दीं और खुलकर हंसती हुई भी नजर आईं। इसके साथ नेहा ने लिखा, 'Back stage last night! Valentines Day Surprise. I’m so lucky I have #NeHearts like You. Love My NeHearts. इस वीडियो को 13 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
नेहा कक्कड़
बीते दिनों नेहा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की थी । इस पोस्ट में नेहा ने लिखा, ‘डियर मीडिया.. हमारा ब्रेकअप गंदी तरह से नहीं हुआ है और न ही हमारा रिलेशन खराब था। आप किसी पर भी आरोप ना लगाओ। मुझे लगता है कि ब्रेकअप में किसी की भी गलती नहीं थी। हो सकता है कि भगवान को ही हमारा रिश्ता पसंद ना आया हो। ऐसी बातें कर नकारात्मकता ना फैलाइये.... अच्छी बातें कीजिए और सकारात्मकता फैलाइये।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।