{"_id":"589ec9224f1c1b875237c878","slug":"a-guy-tried-to-get-close-to-athiya-shetty-at-her-film-s-shoot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्म सेट पर मनचले ने मचाया उत्पात, की हीरोइन से छेड़छाड़ की कोशिश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म सेट पर मनचले ने मचाया उत्पात, की हीरोइन से छेड़छाड़ की कोशिश
Sat, 11 Feb 2017 05:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 11 Feb 2017 05:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कुछ दिन पहले अथिया शेट्टी अपनी अगली फिल्म 'मुबारकां' की शूटिंग कर रहीं थीं लेकिन तभी उनके साथ सेट पर एक हादसा हो गया जिसने सभी के होश उड़ा दिए। दरअसल एक अंजान शख्स अथिया शेट्टी से मिलना चाहता था और इसी चक्कर में वो फिल्म के सेट पर पहुंच गया और खूब हंगामा मचाया।
2 of 5
- फोटो : Twitter
ये वाकया तब हुआ जब अथिया शूट के बाद अपनी वैनिटी वैन की तरफ बढ़ रहीं थीं। इस दौरान उनके साथ सुरक्षाकर्मी भी थे। लेकिन तभी एक अंजान शख्स ने अथिया के करीब जाने की कोशिश की। लेकिन इससे पहले कि वो शख्श कुछ ओझी हरकत कर पाता, सुरक्षाकर्मी हरकत में आ गए और उन्होंने धक्के मारकर उस शख्स को अथिया से दूर किया।
3 of 5
हालांकि इस दौरान अथिया को कोई चोट नहीं आई। चूंकि शूट खत्म हो चुका था इसलिए अथिया वापस जा चुकीं थीं। सुरक्षाकर्मियों को लगा कि वो शख्स चला गया है और दोबारा ऐसी हरकत नहीं करेगा, लेकिन वो शख्स वापस आ गया और इस बार वो अपने साथियों की टोली के साथ आया।
साथियों के साथ मिलकर इस शख्स ने सेट पर खूब हो-हल्ला और हंगामा मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : Twitter
इसके बाद तो जैसे पूरा स्टूडियो हरकत में आ गया। सारे सुरक्षाकर्मी उस शख्स के पास दौड़े आए और उसे चेतावनी देते हुए छोड़ दिया। इस घटनाक्रम के बाद स्टूडियो में सुरक्षा बढ़ा दी गई। ये सुरक्षा अब इतनी कड़ी कर दी गई है कि कोई भी किसी भी तरह से फिल्म सिटी में नहीं घुस सकता।
विज्ञापन
5 of 5
इस मामले में अभी तक अथिया शेट्टी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। फिल्म की बात करें, तो 'मुबारकां' में उनके अलावा अनिल कपूर, अर्जुन कपूर और इलियाना डिक्रूज भी नजर आएंगी। इस फिल्म को अनीस बज्मी डायरेक्ट कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।