फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AK Hangal: तीन साल तक पाकिस्तान की जेल में कैद रहे थे एके हंगल, 52 साल की उम्र में की अभिनय की शुरुआत

Wed, 01 Feb 2023 08:39 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Wed, 01 Feb 2023 08:39 AM IST
विज्ञापन
A K Hangal Birth anniversary Know about Freedom fighter and Actor of Film Sholay Namak Haram Kora Kagaz
एके हंगल - फोटो : अमर उजाला

फिल्म शोले में रहीम चाचा का किरदार निभाने वाले एके हंगल तो याद हैं न? आज उन्हीं एके हंगल का आज जन्मदिवस है। उनका पूरा नाम अवतार किशन हंगल है। अभिनेता का जन्म 1 फरवरी 1914 को सियालकोट पंजाब(पाकिस्तान)में हुआ था और उन्होंने पूरा बचपन पेशावर( पाकिस्तान) में बिताया। वह एक कश्मीरी पंडित परिवार से संबंध रखते थे। अभिनेता एक स्वतंत्रता सेनानी भी थे। उन्होंने 1936 से 1965 तक स्टेज अभिनय भी किया था। इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्मों की ओर रुख किया, लेकिन वह अभिनय में अपने करियर की शुरुआत से पहले एक टेलर का काम किया करते थे। 

A K Hangal Birth anniversary Know about Freedom fighter and Actor of Film Sholay Namak Haram Kora Kagaz
A K Hangal - फोटो : social media

तीन साल तक जेल में रहे बंद
एके हंगल एक स्वतंत्रता सेनानी थे और उन्होंने साल 1929 से 1947 के बीच में देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी थी। इसी दौरान उन्हें कराची की जेल में तीन साल बिताने पड़े थे। इसके बाद जब वह जेल से बाहर आए और उसके बाद अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई शिफ्ट हो गए थे। उसके बाद उन्होंने अभिनय की शुरुआत की। उन्हें एक्टिंग का शुरू से ही शौक था।

A K Hangal Birth anniversary Know about Freedom fighter and Actor of Film Sholay Namak Haram Kora Kagaz
A K Hangal - फोटो : social media

52 साल की उम्र से किया डेब्यू
एके हंगल ने 52 साल की उम्र में फिल्म 'तीसरी कसम' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इससे पहले तक वह स्टेज शो किया करते थे। 52 साल से ज्यादा की उम्र होने के कारण उन्होंने बड़े बुजुर्ग के किरदार मिला करते थे, जिसमें उन्होंने अपने अभिनय से जान डाल दी थी। फिल्म 'शोले' के रहीम चाचा अपने अनूठे अंदाज और बेहतरीन अभिनय के लिए याद किए जाते हैं। शोले फिल्म में उनका एक डायलॉग, 'इतना सन्नाटा क्यों है भाई', आज भी बहुत मशहूर है। 

यह भी पढ़ें-Taraka Ratna: तारक रत्न की सेहत में हो रहा सुधार, चिरंजीवी ने ट्वीट कर बताया अभिनेता की तबीयत का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
A K Hangal Birth anniversary Know about Freedom fighter and Actor of Film Sholay Namak Haram Kora Kagaz
A K Hangal - फोटो : social media

16 फिल्मों में राजेश खन्ना के साथ किया काम
एके हंगल ने बॉलीवुड में तमाम फिल्में की है। उन्होंने 16 फिल्में राजेश खन्ना के साथ की है। इसके अलावा हंगल ने आईना, नमक हराम, मंजिल, प्रेम बंधन, हीर रांझा, अर्जुन, कोरा कागज जैसी तमाम फिल्मों में काम किया है। साल 2011 की 8 फरवरी को एके हंगल ने विल चेयर पर बैठ कर रियाज गांजी के लिए रैंप वॉक किया था। एके हंगल को आखिरी बार टीवी सीरियल मधुबाला एक इश्क एक जुनून में देखा गया था। वहीं, अभिनेता ने 26 अगस्त 2012 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। 

यह भी पढ़ें-The Crew: दिलजीत दोसांझ के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, करीना, तब्बू और कृति के साथ 'द क्रू' में धमाल मचाएंगे सिंगर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed