{"_id":"5ba62325867a55019f2c903d","slug":"a-mumbai-man-donated-8-lakh-rupees-to-help-trafficked-girls-after-watched-richa-chadha-love-sonia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'भोली पंजाबन' की इस फिल्म ने जीता दर्शकों का दिल, एक शख्स ने खुशी-खुशी दान किए 8 लाख रु","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'भोली पंजाबन' की इस फिल्म ने जीता दर्शकों का दिल, एक शख्स ने खुशी-खुशी दान किए 8 लाख रु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा ऋचा चड्ढा फिल्मों में न केवल अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती हैं। बल्कि अब उनकी फिल्मों से दर्शकों के बीच एक सकारात्मक संदेश भी मिलने लगा है। बता दें कि बीते दिनों ऋचा चड्ढा की बहुचर्चित फिल्म 'लव सोनिया' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यह फिल्म देह व्यापार और बाल तस्करी जैसे गंभीर मुद्दे पर आधारित है।
2 of 5
'लव सोनिया' को देखने के बाद दर्शक सहित फिल्म समीक्षकों ने ऋचा के अभिनय की काफी तारीफ की है। लेकिन अच्छी बात यह है कि उनकी इस फिल्म का दर्शकों पर काफी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो ऋचा चड्ढा की इस फिल्म को देखने के बाद मुंबई के एक व्यापारी ने बच्चों को देह व्यापार से बचाने वाली एक संस्था को 8 लाख रुपए दान किए हैं।
3 of 5
गौरतलब है कि देह व्यापार और बाल तस्करी जैसे गंभ्भीर विषय को उठाने वाली 'लव सोनिया' में काम करने पर ऋचा चड्ढा के चाहने वालों के अलावा इस मुद्दे पर काम कर रहे लोगों के संदेश आ रहे हैं। हर कोई उनके काम की तारीफ कर रहे हैं। इन संदेशों के बीच ऋचा चड्ढा की नजर बेहद खास संदेश पर भी गई। यह संदेश ऋचा की दोस्त प्रियंका हल्ली का था। जिसमें लिखा था कि उनकी फिल्म का दर्शकों पर काफी अच्छा असर पड़ा है। यही वजह है कि प्रियंका के एनजीओ (गैर सरकारी संस्था) को मुंबई के एक शख्स ने 8 लाख रुपए दान किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बताया जा रहा है कि ऋचा की दोस्त प्रियंका हल्ली देह व्यापार और बाल तस्करी रोकने के लिए एक एनजीओ को चलाती हैं। इसके द्वारा वह कई बच्चों को देह व्यापर के जाल में फंसने से बचा भी चुकी हैं। प्रियंका की संस्था को व्यापारी द्वारा 8 लाख रुपए का दान मिलने पर उन्होंने ऋचा चड्ढा का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
5 of 5
आपको बता दें कि ऋचा चड्ढा की फिल्म लव सोनिया बीते 14 सितंबर को सिनेमा घरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में उनके साथ मृणाल ठाकुर, राजकुमार राव, मनोज वाजपेयी और अनुपम खेर मुख्य भूमिका में हैं। गौरतलब है कि फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है जो 7-8 साल की रिसर्च के बाद बनी है। फिल्म साइन करने के बाद कलाकारों ने सेक्स वर्कर के बीच जाकर उन्हें करीब से जानने की कोशिश की। फिल्म 'लव सोनिया' को तबरेज नूरानी ने डायरेक्ट किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।