विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का दूसरा हफ्ता बीतते-बीतते ऐसा हाल हो गया कि कई सिनेमाघरों से ये उतर गई है। यशराज बैनर की भारी भरकम बजट वाली इस फिल्म से सभी को काफी उम्मीदें थीं जिस पर ये धराशायी हो गई। रिलीज के 14वें दिन फिल्म की कमाई जानकर तो यकीन करना भी मुश्किल है।
150 करोड़ भी पार नहीं कर पाई अमिताभ और आमिर की 'ठग्स', 14वें दिन कमाए महज इतने लाख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन, आमिर खान, कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख स्टारर इस फिल्म की क्रिटिक्स ने काफी आलोचना की थी। फिल्म देखकर निकले दर्शकों ने तो यहां तक कहा कि यशराज बैनर को उनके पैसे रिटर्न करने चाहिए। सोशल मीडिया पर इस तरह के कमेंट्स से फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भारी गिरावट हुई।
दिवाली के अगले दिन यानी 8 नवंबर को रिलीज हुई ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के बारे में माना जा रहा था कि कुछ ही दिनों में ये फिल्म अपना बजट निकाल लेगी। फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन 50 करोड़ के पार था लेकिन अगले ही दिन इसकी कमाई आधी रह गई और महज 28 करोड़ ही जुटा पाई। वहीं रिलीज के 13वें दिन ठग्स ने केवल 60 लाख रुपये ही कमाए। अभी तक फिल्म की कमाई 150 करोड़ भी पूरा नहीं कर पाई है। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, फिल्म ने 147.30 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।
हाल ही में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया कि दूसरे हफ्ते ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के कलेक्शन में जबरदस्त गिरावट। यह शॉकिंग है। हिंदी फिल्म इतिहास में ठग्स ऑफ हिंदोस्तान सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। माना जा रहा था विदेशों में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा लेकिन ठग्स ऑफ हिंदोस्तान तो बधाई हो से काफी पीछे रही। इसका मतलब है कि कंटेेट ही जीतता है।
This is a SHOCKER... #ThugsOfHindostan may be the most expensive Hindi film, with Aamir Khan enjoying an enviable following in international markets, but its *lifetime biz* in #USA + #Canada and #Australia will be lower than #BadhaaiHo... Content wins and how! #TOH
वहीं अगर 14वें दिन के कलेक्शन का अनुमान लगाएं तो कमाई केवल 40-50 लाख तक रह सकती है। 240 करोड़ के बजट में बनी फिल्म करीब 5,000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई। इतना ही नहीं फिल्म को दुनिया भर में 7,000 स्क्रीन्स मिले। फिल्म को कुल तीन भाषाओं हिन्दी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया गया है।

कमेंट
कमेंट X