फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आमिर और करीना ने शूट किया 'लाल सिंह चड्ढा' का गाना 'जुगनू', पंजाब में फिल्माया गया रोमांटिक सॉन्ग

Mon, 24 Feb 2020 04:50 PM IST
Jaya Tripathi अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Jaya Tripathi Updated Mon, 24 Feb 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan and Kareena Kapoor Khan Shoot For Laal Singh Chaddha song Jugnu

आमिर खान इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में उनका साथ करीना कपूर निभा रही हैं। दोनों कुछ दिनों से पंजाब में शूटिंग कर रहे हैं।  बीते दिनों फिल्म का एक रोमांटिक गाना 'जुगनू' शूट हुआ है। इस गाने को गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने अपनी आवाज दी है वहीं प्रीतम ने इसे अपने संगीत से सजाया है। 

Aamir Khan and Kareena Kapoor Khan Shoot For Laal Singh Chaddha song Jugnu

फिल्म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, ' आमिर खान और करीना कपूर खान ने फिल्म के दूसरे रोमांटिक गाने की शूटिंग के लिए एक बार फिर पंजाब का रुख किया है।  दोनों कलाकार पंजाब में फिल्माए गए इस रोमांटिक ट्रैक जुगनू में एक-दूसरे से रोमांस करते हुए नजर आएंगे। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म के प्रमुख भाग को पंजाब में ही शूट किया गया हैं। ' आखिरी बार दोनों ने फिल्म '3 इडियट्स' (2009) में एक रोमांटिक गीत 'जुबी डुबी' की शूटिंग की थी।  

Aamir Khan and Kareena Kapoor Khan Shoot For Laal Singh Chaddha song Jugnu

गाने के बारे में बताते हुए निर्देशक अद्वैत चंदन ने कहा, 'हमने 'जुगनू' की शूटिंग के दौरान बेहद धमाल किया। यह आमिर सर और करीना मैम के साथ फिल्माया गया एक रोमांटिक गाना है। उनकी केमिस्ट्री इतनी अद्भुत है कि मैं कट नहीं कहना चाहता था। मैं यह गीत दर्शकों को दिखाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan and Kareena Kapoor Khan Shoot For Laal Singh Chaddha song Jugnu
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

14 फरवरी को आमिर खान ने सोशल मीडिया पर करीना कपूर का एक रोमांटिक लुक साझा किया था। इस तस्वीर में वह उन्हें गले लगाती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने लिखा था, 'पा लेने की बेचैनी, और खो देने का डर...बस इतना सा है, जिंदगी का सफर।' फिल्म की शूटिंग पूरे भारत में करीब 100 स्थानों पर की जा रही है।  फिल्म 'लाल सिंह  चड्ढा ' अतुल कुलकर्णी द्वारा लिखित व अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित की जाएगी है जिसे वायाकॉम 18 स्टूडियोज और आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed