आमिर खान और जायरा वसीम स्टारर 'सीक्रेट सुपरस्टार' ने चीन में इतिहास रच दिया है। आमिर खान की इस म्यूजिकल ड्रामा ने 20 दिन में ही 651 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म को चीनी दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है। इसी के साथ यह फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 800 करोड़ कमाने वाली चौथी फिल्म बन गई है।
आमिर खान की 'बेटी' ने चीन में रचा इतिहास, मामूली बजट में बनी 'सीक्रेट सुपरस्टार' ने कमाए 800 करोड़
इससे पहले आमिर खान की 'दंगल', 'PK' और 'बाहुबली 2' ने 800 करोड़ कमाए थे। बता दें कि 'सीक्रेट सुपरस्टार' सिर्फ 15 करोड़ के बजट में बनी है। फिल्म की कहानी एक ऐसी मुस्लिम लड़की पर आधारित है जो म्यूजिक में अपना करियर बनाना चाहती है। फिल्म में जायरा वसीम इस लड़की का किरदार निभा रही हैं।
With @aamir_khan 's #SecretSuperstar doing $101.10 Million [₹ 651 Crs] in #China , it also crosses ₹ 800 Cr GBOC Mark at the WW Box office..
Only 4 Indian Movies have done ₹ 800 Cr GBOC WW.. They are:
1. #Dangal
2. #Baahubali2
3. #PK
4. #SecretSuperstar
वहीं आमिर खान इस लड़की का सपना पूरा करने में उनकी मदद करते हैं। चीनी ऑडियंस को इस कहानी ने काफी प्रभावित किया है। आमिर की 'दंगल' की तरह यह फिल्म भी महिलाओं के लिए प्रेरणादायी है। अद्वेत चंदन की इस फिल्म में मेहर विज और राज अर्जुन मुख्य भूमिका में हैं।
ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने फिल्म के 800 करोड़ के क्लब में शामिल होने की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा की है। बता दें कि आमिर की फिल्म ‘दंगल’ ने पूरी दुनिया में 2000 करोड़ रुपए की कमाई की थी, जबकि ‘पीके’ 800 करोड़ कमाकर थम गई थी।
