{"_id":"5b6a8a564f1c1bed5e8b7bd3","slug":"aamir-khan-can-make-dream-home-after-bmc-approvals","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आमिर खान अब बना सकेंगे अपने सपनों का घर, इस वजह से रुका था प्रोजेक्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर खान अब बना सकेंगे अपने सपनों का घर, इस वजह से रुका था प्रोजेक्ट
Wed, 08 Aug 2018 11:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 08 Aug 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
aamir khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले दिनों आमिर खान को बीएमसी ने नोटिस थमाया था। आमिर खान पर आरोप था कि वो अपने फ्लैट में अवैध निर्माण करा रहे हैं। आमिर का फ्लैट मुंबई के पाली हिल में बनी मरीना बिल्डिंग में है। वो लंबे समय से फ्लैट में बदलाव करने की सोच रहे थे।
2 of 4
aamir khan
आमिर अपने घर में एक नई सीढ़ियां बनवाना चाहते थे। उन्होंने काम शुरू भी करवा दिया था कि तभी बीएमसी ने काम पर रोक लगाते हुए उन्हें नोटिस थमा दिया था लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर को अपने घर में बदलाव के लिए हरी झंडी मिल गई है।
3 of 4
Aamir Khan
डीएनए के रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान के आर्किटेक्चर अमित सप्रे ने आईआईटी बॉम्बे द्वारा जारी एक लेटर बीएमसी को दिया है। लेटर में कहा गया है कि आमिर के फ्लैट में बदलाव होने से बिल्डिंग असुरक्षित नहीं होगी। लेटर के बाद बीएमसी ने आमिर को अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
aamir khan
आईआईटी बॉम्बे में प्रोफेसर एस बनर्जी ने कहा कि, हां हमने आमिर खान के घर का आर्किटेक्चर देखा जिसके बाद हमने पाया कि इससे उनकी बिल्डिंग को नुकसान नहीं होगा। वहीं फिल्मों की बात करें तो आमिर खान इन दिनों अपने अगले प्रोजेक्ट 'महाभारत' में व्यस्त हैं। इसके अलावा इस साल उनकी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' भी रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।