{"_id":"5aa8d81e4f1c1bbb758b55cf","slug":"aamir-khan-celebrates-his-birthday-with-thugs-of-hindostan-cast-in-jodhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आमिर खान ने जोधपुर में कटरीना समेत पूरी टीम के साथ मनाया बर्थडे, कर रहे हैं शूटिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर खान ने जोधपुर में कटरीना समेत पूरी टीम के साथ मनाया बर्थडे, कर रहे हैं शूटिंग
Fri, 16 Mar 2018 05:41 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Mar 2018 05:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
thugs of hindostaan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर एक सुपरस्टार हैं इस बात को कोई नकार नहीं सकता। आमिर अपने काम को लेकर जरा भी कॉमप्रोमाइस नहीं करते। इस बात को आमिर की फिल्में साबित भी कर देती हैं कि वह परफेक्ट हैं। आज आमिर का 53वां जन्मदिन है और इस खास मौके पर उनका कोई खास प्लान नहीं है।
2 of 4
thugs of hindostan
आमिर इस बार अपना जन्मदिन परिवार के साथ नहीं बल्कि ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की टीम के साथ जोधपुर फोर्ट में मना रहे हैं। जीहां आमिर के जन्मदिन पर ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की पूरी टीम जैसे कटरीना कैफ फातिमा सना सेख उनके साथ ही हैं जबकि अमिताभ बच्चन की तबीयत खराब होने की वजह से वह मुबंई वापस लौट आए हैं।
3 of 4
thugs of hindostan
आमिर काम से अपना ध्यान जरा भी नहीं हटाना चाहते हैं। आमिर का काम के लिए इतना समर्पण सचमुच काबिले तारीफ है। साथ ही आपको बता दें कि आमिर की हाल ही में आई दो फिल्में दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार ने चीन के बॉक्स पर आग लगा कर रख दी। दरअसल, वहां इन दोनों फिल्मों ने कमाई के सारे रिकॉर्ड डाले। चीन में आमिर की पॉपुलैरिटी को देखते हुए चाइनीज मोबाइल कंपनी वीवो ने उन्हें एंबेसडर बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
thugs of hindostan
फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में आमिर ठगों की परम्परा को निर्वाह करने वाली पीढ़ी के अगुवा बने हैं और अमिताभ बच्चन भी एक सीनियर समुद्री लुटेरे हैं। फिल्म में इन दोनों के अलावा कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी काम कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।