फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

5वें दिन ठंडी पड़ीं हेट स्टोरी 4 में उर्वशी रौतेला की बोल्ड अदाएं, जानिए अब तक का कलेक्शन

Fri, 16 Mar 2018 05:40 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Mar 2018 05:40 AM IST
विज्ञापन
urvashi rautela hate story 4 box office collection day 5
hate story 4
उर्वशी रौतेला की बोल्डनेस से भरपूर 'हेट स्टोरी 4'  बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर रही है। अब ऐसे में पूरे सप्ताह फिल्म के लिए दर्शक बटोरना मुश्किल हो सकता है। उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म को वीकेंड का फायदा मिलेगा और वैसा ही हुआ। बता दें कि निर्देशक विशाल पांड्या की फिल्म 'हेट स्टोरी 4' इसी शुक्रवार रिलीज हुई है। 
urvashi rautela hate story 4 box office collection day 5
hate story 4
हालांकि पहले दिन फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी लेकिन वीकेंड में छुट्टी का फायदा फिल्म को मिला। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक 'हेट स्टोरी 4' ने रविवार को 4.50 करोड़ तो वहीं सोमवार को फिल्म ने 2.09 करोड़ की कमाई की और मंगलवार को फिल्म ने 2.10 करोड़ की कमाई कर ली। इसी के साथ फिल्म ने पिछले 5 दिन में कुल 16.76 करोड़ कमा लिए हैं। बता दें कि शुक्रवार को फिल्म ने 3.25 करोड़ और शनिवार को 4 करोड़ का आंकड़ा छुआ था।
 

 
urvashi rautela hate story 4 box office collection day 5
hate story 4

'हेट स्टोरी' सीरीज की फिल्मों के आंकड़ों पर गौर करें तो इस फिल्म की शुरुआत धीमी रही है। इसकी एक वजह यह भी है कि 'हेट स्टोरी 4' को 'ए' सर्टिफिकेट मिला है, जिससे ऑडियंस की संख्या कम हो जाती है। 'हेट स्टोरी' सीरीज की इससे पहले तीन फिल्में आ चुकी हैं और उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन भी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
urvashi rautela hate story 4 box office collection day 5
hate story 4
कमजोर कहानी को सिर्फ बोल्डनेस के दम पर खींचने की असफल कोशिश फिल्म में साफ देखी जा सकती है। फिल्म में उर्वशी रौतेला, करण वाही और विवान भटेना ने मुख्य किरदार निभाया है। 'हेट स्टोरी 4' का बजट लगभग 20 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। इससे पहले 'हेट स्टोरी' सीरीज की तीन फिल्में और भी रिलीज हो चुकी हैं। तीनों ही फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन रहा था।
विज्ञापन
urvashi rautela hate story 4 box office collection day 5
Hate Story 4
इस फिल्म में उर्वशी रौतेला के अलावा करण वाही, इहाना और विवान भी मेन किरदार में हैं। करण वाही टीवी के जाने माने चहरे हैं वहीं इस फिल्म के जरिए उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। वहीं फिल्म में गुलशन ग्रोवर भी हैं। ग्रोवर काफी लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed