{"_id":"5aaa52fc4f1c1bb3758b5887","slug":"sehban-azim-on-dating-jennifer-winget","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जेनिफर विंगेट के साथ अफेयर की खबरों पर सहबान आजिम का बड़ा खुलासा, संबंध तो हैं लेकिन...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जेनिफर विंगेट के साथ अफेयर की खबरों पर सहबान आजिम का बड़ा खुलासा, संबंध तो हैं लेकिन...
Fri, 16 Mar 2018 05:40 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Mar 2018 05:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
jennifer Winget
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
टीवी की सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट एक बार फिर टेलीविजन पर वापसी कर रही हैं। सीरियल में जेनिफर और हर्षद के अलावा अभिनेता सहबान आजिम और एक्ट्रेस नमिता दुबे भी सपोर्टिंग किरदार में नजर आएंगे। इतना ही नहीं सहबान आजिम और जेनिफर के अफेयर की चर्चाओं का बाजार इन दिनों गरम है।
2 of 4
Sehban Azim
दोनों के रिलेशनशिप को लेकर जब सवाल किया गया तो सहबान ने बताया, 'मैं जेनिफर को 8 साल से जानता हूं और हम दोनों सिंगल हैं। हमें सबसे पहले खुद से प्यार करना चाहिए बाद में किसी और से क्योंकि अगर आप खुद से प्यार नहीं करते तो किसी और से भी प्यार नहीं कर सकते। हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं।'
3 of 4
Jennifer Winget
सहबान अजीम ‘दिल मिल गए’ जैसे सीरियल से खास पहचान बना चुके हैं और अब वे ‘बेपनाह’ में जेनिफर विंगेट के साथ नजर आएंगे। हाल ही में जेनिफर और सहबान को पार्टी करते हुए स्पॉट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Jennifer Winget
हाल ही में 'बेपनाह' का प्रोमो रिलीज हुआ है, जो पहली नजर में देखने पर काफी दर्दनाक लगता है। प्रोमो की शुरुआत में जोया और आदित्य दोनों के पार्टनर्स आत्महत्या कर लेते हैं। कहानी में होने वाला यह हादसा दो अजनबियों को मिला देता है। आपको बता दें कि जेनिफर के आखिरी शो 'बेहद' को काफी पसंद किया गया था। अब देखना यह है कि इस शो को दर्शकों का कैसा रिएक्शन मिलता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।