बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे पिछले कई सालों से लाइमलाइट से दूर हैं, हालांकि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोनाली बेंद्रे ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। इसके साथ ही सोनाली का नाम उन एक्ट्रेसेस में शुमार है, जो बॉलीवुड के तीनों खान यानी सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान के साथ काम कर चुकी हैं।
आमिर की ये हीरोइन 3 साल बाद करेंगी वापसी, अब इस रिएलिटी शो में बनने जा रहीं जज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनाली बेंद्रे 3 साल के ब्रेक के बाद छोटे पर्दे पर फिर से वापसी करने जा रही हैं। वह रिएलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज' में नजर आएंगी। सोनाली ने शो के सेट की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। बता दें कि वह इससे पहले भी इस शो की जज रह चुकी हैं।
A post shared by Sonali Bendre (@iamsonalibendre) on
सोनाली इससे पहले साल 2013 और 2015 में इस शो में जज की भूमिका निभाती हुई नजर आई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार सोनाली के साथ कबीर खान और दिया मिर्जा भी शो को जज कर सकते हैं।
मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में सोनाली बेंद्रे ने शो के बारे में बात करते हुए कहा कि 'इस शो से वापसी करना मेरे लिए घर वापसी करने जैसा है। यह शो देशभर के प्रतिभाशाली बच्चों को अपने हुनर की प्रतिभा दिखाने का मौका प्रदान करता है। बच्चों के लिए यह शो आत्मविश्वास जगाने का एक जरिया है और उनके भविष्य को और बेहतर बनाने के क्षेत्र में एक अच्छा कदम है।'
गौरतलब है कि सोनाली ने शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली। इसके बाद वह टीवी पर कई शो में बतौर जज की भूमिका में नजर आई हैं। अब देखना होगा कि इस नए शो में वह नन्हें कलाकारों का हौंसला किस तरह से बढ़ाती हैं।