{"_id":"5db1514f8ebc3e015d44e065","slug":"aamir-khan-daughter-ira-khan-share-of-her-acting-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जमीन पर लेट मदद मांगती नजर आईं आमिर खान की बेटी इरा, वीडियो देख जानें क्या है माजरा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जमीन पर लेट मदद मांगती नजर आईं आमिर खान की बेटी इरा, वीडियो देख जानें क्या है माजरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 24 Oct 2019 03:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ira khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमिर खान की बेटी इरा बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं । लेकिन वो एक्टिंग नहीं बल्कि निर्देशक बनकर सामने आई हैं । इरा एक नाटक का निर्देशन कर रही हैं । हाल ही में इरा अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गई हैं । वीडियो में इरा जमीन पर लेटी हैं और मदद मांगती दिख रही हैं ।
2 of 5
ira khan
- फोटो : social media
ऐसा लग रहा है कि इरा कोई सीन समझा रही हैं । यह एक बूमरैंग वीडियो है। वीडियो को इरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है । इसमें उन्होंने अपना अनुभव शेयर करते हुए लिखा, 'मैं एक्टिंग में बहुत अच्छी नहीं हूं।'
3 of 5
इरा खान
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
'मैं शर्मीली हूं और मैंने इसपर काम करने की जहमत भी नहीं उठाई क्योंकि मैं एक्टिंग करना ही नहीं चाहती लेकिन अगर आप निर्देशन करना चाहते हैं, तो आपको समय-समय पर एक्टिंग करने की आवश्यकता पड़ती है। यहां मुझे खुद को हावी करना पड़ता है, कभी-कभी मैं मैनेज करती हूं । कभी-कभी मैं नहीं कर पाती ।'
बता दें कि इरा समय-समय पर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं । वो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं । कुछ दिनों पहले उन्होंने जिम का एक वीडियो शेयर किया था । बता दें कि इरा जिस नाटक का निर्देशन करने जा रही हैं वो ग्रीक त्रासदी और पौराणिक कथा पर आधारित है ।
विज्ञापन
5 of 5
Ira Khan, Hazel Keech
- फोटो : amar ujala mumbai
इस नाटक का नाम यूरिपिड्स मेडिया है। नाटक में मुख्य किरदार निभाने के लिए इरा ने युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच को चुना है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की घोषणा करते हुए इरा ने एक तस्वीर शेयर की थी। इसके लिए हेजल ने ऑडिशन दिया था ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।