फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आमिर खान की बेटी इरा ने ब्वॉयफ्रेंड का किया हेयर कट, तस्वीर में दिखी खट्टी- मीठी नोंक-झोंक

Tue, 09 Mar 2021 11:27 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Tue, 09 Mar 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan daughter Ira Khan turns into hair stylist for Boyfriend Nupur Shikhare see photo
इरा खान, नुपुर शिखरे - फोटो : Instagram

बॉलीवुड में बहुत से स्टार किड्स ऐसे हैं जिनके पिता बॉलीवुड के दिग्गज सितारे हैं, लेकिन उन्होंने फिल्मों में एंट्री नहीं की है। इस लिस्ट में इरा खान का नाम भी शामिल है। इरा सुपरस्टार आमिर खान की बेटी हैं लेकिन वो फिल्मों में नहीं आई हैं। हालांकि इरा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। इन दिनों वो अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। आए दिन इरा अपने ब्वॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

Aamir Khan daughter Ira Khan turns into hair stylist for Boyfriend Nupur Shikhare see photo
इरा खान, नुपुर शिखरे - फोटो : Instagram

हाल ही में अपने लेटेस्ट पोस्ट में इरा नुपुर को हेयरकेट देते नजर आ रही हैं। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है। हालांकि इस तस्वीर की सबसे मजेदार बात ये है कि नुपुर को हेयरकट देते हुए इरा की नजर कहीं और ही दिख रही हैं।

Aamir Khan daughter Ira Khan turns into hair stylist for Boyfriend Nupur Shikhare see photo
इरा खान, नुपुर शिखरे - फोटो : Insatagram- @khan.ira

दरअसल इरा नुपुर को हेयरकट देते हुए अपने फोन में देख रही हैं। उनका ध्यान नुपुर के बालों पर कम और फोन पर ज्यादा है। अब उनके ब्वॉयफ्रेंड ने अपने इंस्टा स्टोरी पर इसका वीडियो और तस्वीर साझा किया है। उन्होंने इरा के इस तस्वीर पर लिखा, 'डिस्ट्रैक्शंस, मैं बता रहा हूं'। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan daughter Ira Khan turns into hair stylist for Boyfriend Nupur Shikhare see photo
इरा खान, नुपुर शिखरे - फोटो : Instagram

उनके इस तस्वीर को रीपोस्ट करते हुए इरा ने जवाब दिया, 'तुम भी Catan खेल रहे थे'। अब फैंस को इरा और नुपुर की ये नोंक-झोंक काफी पसंद आ रही है। इसके अलावा इरा ने कुछ और वीडियोज भी साझा किए हैं जिनमें वो अपने ब्वॉयफ्रेंड के गाल पर किस करते नजर आ रही हैं। फैंस उनकी खूबसूरत तस्वीरों पर दिल खोल के प्यार लुटा रहे हैं।

विज्ञापन
Aamir Khan daughter Ira Khan turns into hair stylist for Boyfriend Nupur Shikhare see photo
इरा खान और नुपुर शिखर - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि इरा ने वैलेंटाइन डे से पहले प्रॉमिस डे के मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर अपने ब्वॉयफ्रेंड के लिए प्यार जताया था। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, 'तुम्हारे साथ और तुम्हारे लिए वादे करना मेरे लिए सम्मान की बात है'। इरा ने इस पोस्ट में नुपुर को अपना ड्रीम ब्वॉय बताया था।




View this post on Instagram

A post shared by Ira Khan (@khan.ira)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed