बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) जब भी कोई काम करते हैं तो पूरी लगन और जज्बे के साथ करते हैं। उनके काम करने का तरीका दूसरे स्टार्स से बिलकुल अलग है। फिल्मों को लेकर वह अलग-अलग तरह के प्रयोग करते रहते हैं। इस बार आमिर ने ऐसा प्रयोग किया है जो आज तक बॉलीवुड में किसी ने नहीं किया।
टीवी पर रिलीज की हुई आमिर खान की फिल्म 'रूबरू रोशनी', यूजर बोले- देखकर रोना आ गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव के प्रोडेक्शन हाउस में बनी फिल्म 'रूबरू रोशनी' रिलीज हो गई है। इस फिल्म को आमिर ने स्टार प्लस और हॉटस्टार पर रिलीज किया है। ऐसा हिंदी सिनेमा के इतिहास में पहली बार हुआ है, जब किसी फिल्म को सिनेमा हॉल की जगह टीवी पर रिलीज किया गया हो।
देखें ट्वीट...
Watching #RubaruRoshni on @StarPlus, an experience that can't be scripted in words.. @aamir_khan and Svati Chakravarti Bhatkal have done a great job ! #RubaruAamir https://t.co/M8p96LvJlU
— Indian_Caterpillar (@Mudita_Ss) January 26, 2019
Watched Rubaru Roshni
— ALEX AKHTAR (@mm_akhtar_) January 26, 2019
I'm crying & crying, I can't stop my tears
Human emotion of forgiveness could not have been said any better than #RubaruRoshni . Nothing can compare to humanity, love and compassion. Hate will never yield anything, it never has..
Thank you @aamir_khan pic.twitter.com/rF1ZkNyiKW
एक यूजर ने लिखा- 'रूबरू रोशनी' देखने के बाद मैं समझ गया कि इस दुनिया में माफी से बड़ा कुछ नहीं है। मैं अपने जीवन में माफ करने की कला को आत्मसात करने की कोशिश करूंगा। वहीं एक यूजर ने लिखा, 'एक जीवन भर का एक अनुभव है। ऐसी फिल्में बार-बार नहीं बनाई जा सकती हैं। आमिर खान साबित कर दिया कि उन्हें परफेक्शनिस्ट क्यों कहा जाता है।'
देखें टवीट...
After watching #RubaruRoshni today, I understood that nothing is bigger than forgiveness in this world. I would definitely try to imbibe the art of forgiving in my life. Thank you @aamir_khan for supporting this film. 🙏
— Rahul Bhosale (@rahulbhosale93) January 26, 2019
#RubaruRoshni is an experience of a lifetime! Such films cannot be made again and again. Aamir Khan proves why he is called the Perfectionist! pic.twitter.com/kAJVHgt870
— Ram (@RamCPOfficial) January 26, 2019
इस फिल्म को लेकर आमिर ने अमर उजाला से खास बातचीत में कहा था, 'हमको फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज इसलिए नहीं करनी थी क्योंकि इस फिल्म को बनाने का जो मेरा मकसद है, वह थोड़ा अलग है। फिल्म की जो थीम है, वह हम सब के लिए बहुत जरूरी है। मुझे लगा कि यह फिल्म मुझे टीवी पर दिखानी चाहिए, क्योंकि जब फिल्म सिनेमाघरों में लगती है तो सब लोग इसे देख नहीं पाते हैं और मैं चाहता हूं कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस फिल्म को देखें। हालांकि, यह बात सच है कि इसे बनाते समय यह तय नहीं था कि फिल्म सीधे टेलीविजन पर ही रिलीज होगी।'