{"_id":"5aa7d61e4f1c1bb8758b52fb","slug":"aamir-khan-pay-500-million-rs-as-a-alimony-to-first-wife-divorce-and-married-with-kiran-rao","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'Day Spl: भीड़ में खड़ी इस लड़की से शादी करने को आमिर हुए थे बेताब, तलाक पर कर डाले करोड़ों खर्च ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'Day Spl: भीड़ में खड़ी इस लड़की से शादी करने को आमिर हुए थे बेताब, तलाक पर कर डाले करोड़ों खर्च
Wed, 14 Mar 2018 07:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 14 Mar 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमिर खान बुधवार को अपना 53वां जन्मदिन मनाएंगे। उनका फिल्मी करियर हमेशा परफेक्ट रहा और अब उनकी पर्सनल लाइफ भी एकदम परफेक्ट चल रही है। वाइफ किरण राव और बेटे आजाद राव खान के साथ आमिर की दुनिया फिलहाल खुशहाल है। आमिर जितना ख्याल आजाद का रखते हैं....उतना ही प्यार वो अपने दो और बच्चों इरा और जुनैद को भी देते हैं आमिर भले ही अपनी पहली वाइफ रीना दत्ता से अलग हो चुके हैं लेकिन आज भी रीना उनकी लाइफ का अहम हिस्सा हैं।
2 of 5
Aamir khan and Reena dutta
साल 2001 में आमिर की फिल्म लगान रिलीज हुई थी। इस वक्त आमिर और रीना के बीच अनबन की खबरें आने लगी थी। फिल्म लगान के दौरान आमिर फिल्म असिस्टेंट प्रोड्यूसर किरण राव से भी इंप्रेस्ड हो रहे थे। किरण के काम करने के जज्बे और हौसले से आमिर काफी खुश रहते थे.....और यहीं से आमिर और किरण के दिल के तार जुड़ने लगे थे। किरण राव से शादी करने के लिए आमिर को पहली बीवी को तलाक देना पड़ा। जानकारों के मुताबिक, आमिर को रीना दत्ता को तकरीबन 50 करोड़ रुपए एलुमनी ( निर्वाह धन) के तौर पर देने पड़े थे। आमिर और रीना का तलाक 2002 में हुआ था और इसे उस वक्त का सबसे महंगा तलाक माना गया।
3 of 5
आमिर और रीना दत्ता ने लव मैरिज की थी। दोनों के परिवार वाले इस शादी के लिए राजी नहीं थे, लेकिन आमिर और रीना थे कि एक-दूसरे के बिना रहने के बारे में सोच भी नहीं सकते थे और बस उन्होंने अपने मां-बाप की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी कर ली। काफी दिनों तक दोनों ने अपनी शादी परिवार वालों से छुपा कर रखी। आमिर-रीना दत्ता की जब शादी हुई, तब रीना स्टूडेंट थीं। वे बाकायदा अपने घर में रहते हुए स्कूल जाती रहीं। आमिर अपनी फिल्म 'कयामत से कयामत तक' की शूटिंग करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शादी के बाद आमिर के परिवारवालों ने रीना को कबूल कर लिया। लेकिन कुछ सालों बाद ही रीना और आमिर के बीच दरार की खबरें आनी शुरू हो गईं। इस दरार की वजह प्रीति जिंटा को माना गया। आमिर और प्रीति जिंटा उस वक्त फिल्म 'दिल चाहता है' में साथ काम कर रहे थे और उसी दौरान दोनों के अफेयर के चर्चे भी खूब थे। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रीति जिंटा के चलते रीना आमिर से अलग भी रहने लगीं थीं।
विज्ञापन
5 of 5
लेकिन पानी को सिर ऊपर जाता देख प्रीति घबरा गईं और उन्होंने आमिर के साथ अपने अफेयर को नकार दिया। इसके बाद आमिर और रीना के बीच सब ठीक तो हो गया लेकिन इसके कुछ वक्त बाद ही आमिर का नाम किरण राव के साथ जोड़ा जाने लगा। किरण के साथ आमिर ने अपने रिश्ते को छुपाया नहीं और उनसे शादी करने का फैसला भी कर लिया।रीना को आमिर के इस फैसले से गहरा धक्का पहुंचा लेकिन वो चाहकर भी कुछ ना कर पाईं और आखिर आमिर ने किरण राव के लिए रीना को तलाक दे दिया और इस तलाक के लिए उन्हें रीना को तकरीबन 50 करोड़ देने पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।