{"_id":"5c3c39ddbdec2273703ff6ad","slug":"aamir-khan-ready-to-shoot-for-ghajini-2-title-registered","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'महाभारत' छोड़ अपनी ही सुपरहिट फिल्म पर दांव लगाने जा रहे आमिर खान, टाइटल भी हुआ फाइनल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'महाभारत' छोड़ अपनी ही सुपरहिट फिल्म पर दांव लगाने जा रहे आमिर खान, टाइटल भी हुआ फाइनल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 14 Jan 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
aamir khan
Link Copied
पिछले दिनों आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' रिलीज हुई थी । इस फिल्म को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। फिल्म के फ्लॉप होन से आमिर काफी निराश हैं और अब अपनी रणनीतियों में बदलाव कर रहे हैं ।
Trending Videos
2 of 5
आमिर खान
- फोटो : SELF
आमिर अपने अगले प्रोजेक्ट की तैयारी में जुट गए हैं । पहले खबर थी कि आमिर 1000 करोड़ के बजट में बनने वाली फिल्म 'महाभारत' पर काम शुरू करेंगे । लेकिन अब उन्होंने अपना इरादा बदल दिया है। आमिर अपने फैंस के लिए 'गजनी 2' लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
aamir khan
फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में 'गजनी 2' टाइटल रजिस्टर कराया है। रिपोर्ट के अनुसार, टाइटल को हिन्दी और तेलुगु भाषा में रजिस्टर कराया गया है। गजनी एक कल्ट फिल्म थी। टाइटल रजिस्ट्रेशन के बाद यह बात तो पक्की है कि गजनी2 की प्लानिंग हो रही है ।
4 of 5
aamir khan
अभी मेकर्स ने फिल्म की आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की है । 'गजनी' को एआर मुरुगदोस ने डायरेक्ट किया था । 'गजनी 2' के लिए भी मुरुगदोस को अप्रोच किया जा सकता है । खबरों की मानें तो इस फिल्म के लिए आमिर खान अपनी बॉडी पर खासा ध्यान दे रहे हैं ।
विज्ञापन
5 of 5
aamir khan
आमिर अपनी डाइट पर कंट्रोल कर रहे हैं । वो अपने शरीर को एक खास शेप में लाने के लिए मेहनत कर रहे हैं । इस फिल्म में आमिर का लुक 'गजनी' की तरह टफ नजर आ सकता है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।