{"_id":"5b63cc324f1c1ba03e8b4cd0","slug":"aamir-khan-rejected-lagaan-story-in-first-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'लगान' की कहानी आमिर खान को नहीं थी पसंद, फिर एक करीबी ने रिस्क उठाने की दी सलाह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'लगान' की कहानी आमिर खान को नहीं थी पसंद, फिर एक करीबी ने रिस्क उठाने की दी सलाह
Fri, 03 Aug 2018 10:36 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की साल 2001 में आई फिल्म 'लगान' हर किसी की यादगार फिल्मों में से एक है। स्पोर्ट्स ड्रामा पर आधारित इस फिल्म ने न केवल भारतीय दर्शकों के दिलों को जीता बल्कि फिल्म 'लगान' आमिर की पहली ऐसी फिल्म है, जिसे अकादमी अवॉर्ड्स के लिए भेजा गया। फिल्म के 17 साल बीत जाने के बाद अब आमिर ने 'लगान' के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है।
2 of 4
हाल ही में मीडिया से बात करते हुए आमिर ने बताया- 'डायरेक्टर आशुतोष गोवरिकर द्वारा निर्देशित फिल्म 'लगान' की पहली बार स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद मैंने मना कर दिया था।' उन्होंने कहा- 'स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद मैंने आशुतोष को बोला कि यह क्या अजीब कहानी है। मुझे कोई दूसरी कहानी हो तो बताओ।'
3 of 4
आमिर ने आगे बताया- 'आशुतोष गोवारिकर ने एक महीने बीत जाने के बाद एक बार फिर से 'लगान' की स्क्रिप्ट लेकर मुझसे संपर्क किया। मैंने फिर से उनकी कहानी को सुना और कहा कि कहानी काफी अच्छी है। यह बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ देगी।' लेकिन मुझे हां कहने में काफी डर लग रहा था। इसलिए मैंने फिर से इस पर काम करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आमिर खान ने कहा- 'लंबा समय बीत जाने के बाद मुझे हमेशा यह ख्याल आता रहा है कि मैंने शायद एक अच्छी फिल्म को छोड़ दिया। हमेशा दिमाग में यही बात चलती रही कि मैंने लगान में काम करने से क्यों मना कर दिया।' आमिर ने आगे बताया - 'इसके बाद मैंने अपने करीबी से लगान के प्रोजेक्ट के बारे में बात की जो कि विमल रॉय के काम से प्रेरित थे।' उस इंसान ने आमिर को लगान में काम करने का जोखिम उठाने की सलाह दी। इसके बाद आमिर की फिल्म लगान ने भारतीय सिनेमा में इतिहास रच दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।