{"_id":"5b63db534f1c1bc57a8b7e7a","slug":"shama-sikander-birthday-special-life-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"5 साल में इतनी बदल गईं ये एक्ट्रेस, कभी मानसिक बीमारी से परेशान होकर की थी सुसाइड की कोशिश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
5 साल में इतनी बदल गईं ये एक्ट्रेस, कभी मानसिक बीमारी से परेशान होकर की थी सुसाइड की कोशिश
Fri, 03 Aug 2018 10:12 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
शमा सिकंदर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी शो 'बालवीर' में 'भयंकर परी' का किरदार निभाकर फेमस हुईं शमा सिकंदर 4 अगस्त को अपना बर्थडे सेलिब्रट करती हैं। शमा का जन्म साल 1981 में राजस्थान के मकराना में हुआ था। शमा जब 10 साल की थीं तो उनका परिवार मुंबई आ गया। शमा के परिवार में पैरेंट्स के अलावा दो भाई और एक बहन भी हैं।
2 of 6
शमा सिकंदर
शमा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मकराना और मुंबई से की। बाद में उन्होंने मुंबई के एक एक्टिंग स्कूल में दाखिला लिया और ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। शमा के भाई रिजवान सिकंदर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उनका परिवार मुंबई आया तो उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। कई बार उनके घर में खाने के लिए खाना भी नहीं होता था।
3 of 6
शमा सिकंदर
शमा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। साथ ही उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज और कुछ फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने फिल्म 'प्रेम अगन', 'मन' और 'अंश' की, जब फिल्मों में कुछ खास काम नहीं मिला तो उन्होंने टीवी की ओर रुख किया। जिसके बाद शमा ने 'ये मेरी लाइफ है', 'सेवन' और 'बालवीर' की। शमा कुछ समय पहले तब चर्चा में आईं जब उनकी शॉर्ट फिल्म 'सेक्सोहॉलिक' रिलीज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
शमा सिकंदर
ग्लैमर की दुनिया बाहर से जितनी चकाचौंध भरी है कई बार अंदर से उतनी ही खोखली होती है। दरअसल, साल 2016 में शमा सिकंदर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जिंदगी से ऊबकर एक रात उन्होंने सुसाइड की भी कोशिश की थी। 2011 में उन्हें बायपोलर डिसऑर्डर नामक मानसिक बीमारी थी। इस बीमारी से वो इतनी परेशान हो चुकी थीं कि बार-बार खुदकुशी करने की सोचती थीं। एक रात उन्होंने सोते वक्त ज्यादा मात्रा में नींद की गोलियां खाकर सुसाइड करने की कोशिश की।
विज्ञापन
5 of 6
शमा सिकंदर
शमा ने बताया कि वो अपनी मां के पास गईं और उन्हें किस कर गुड नाइट बोला। फिर उन्होंने अपनी मां से कहा कि अगली सुबह उन्हें मत उठाना। शमा ने अपनी बैंक डीटेल्स भाई को दी, जिससे उनका भाई परेशान हो गया। उसने तुरंत मां को कॉल किया और कहा कि शमा को जाकर देखो। इसके बाद मां ने आकर उन्हें देखा और फिर तीन घंटे बाद होश आया तो वो हॉस्पिटल में थीं। बाद में इलाज के बाद शमा इस बीमारी से ठीक हो पाईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।