{"_id":"5b63d4a64f1c1bb37b8b5f34","slug":"the-accidental-prime-minister-directer-vijay-gutte-arrested-by-gst-intelligence-wing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के डायरेक्टर विजय गुट्टे गिरफ्तार, 34 करोड़ के फर्जीवाड़े का आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के डायरेक्टर विजय गुट्टे गिरफ्तार, 34 करोड़ के फर्जीवाड़े का आरोप
Fri, 03 Aug 2018 10:00 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 3
vijay gutte
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के निर्देशक विजय गुट्टे को गिरफ्तार कर लिया गया है। निर्देशक पर जीएसटी के जरिए क्रेडिट कार्ड से 34 करोड़ के फर्जीवाड़े का आरोप है। विजय गुट्टे को जीएसटी इंटेलिजेंस विंग ने गिरफ्तार किया है। नेता रत्नाकर गुट्टे के बेटे हैं विजय गुट्टे। जानकारी के मुताबिक विजय गुट्टे को 132 (1)(c) में जीसएटी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।
2 of 3
The Accidental Prime Minister
'द एक्सीडेंटल प्राइममिनिस्टर' पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बायोपिक है। अनुपम खेर इस फिल्म में देश की राजनीति में अहम स्थान रखने वाले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म की कहानी हंसल मेहता ने लिखी है, किताब को लेकर काफी विवाद हुआ था,और अब फिल्म के निर्देशक विजय गुट्टे को गिरफ्तार कर लिया गया है।
3 of 3
the accidental prime minister
फिल्म में मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर का किरदार दिव्या सेठ शाह निभा रही हैं । अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में नजर आएंगे राम अवतार भारद्वाज। इस फिल्म में प्रियंका गांधी के किरदार में अहाना कुमरा नजर आएंगी, जबकि राहुल गांधी का किरदार अर्जुन माथुर ने निभाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।