फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब रणवीर सिंह नहीं 53 साल का ये सुपरस्टार होगा स्मार्टफोन कंपनी VIVO का नया ब्रैंड एम्बसेडर

Tue, 20 Mar 2018 07:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Mar 2018 07:43 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan replaced Ranveer Singh as Brand ambassador VIVO India
चीन की स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने सोमवार को बॉलीवुड एक्टर आमिर खान को अपना नया ब्रांड एम्बेसडर बनाया। एक बयान में कंपनी ने कहा कि आमिर को वीवो इंडिया के भविष्य के ब्रैंड और प्रोडक्ट संचार के लिए साइन किया गया है। इसके पहले एक्टर रणवीर सिंह वीवो के ब्रांड एम्बेसडर हुआ करते थे।
Aamir Khan replaced Ranveer Singh as Brand ambassador VIVO India
अब रणवीर को रिप्लेस करते हुए आमिर जल्द ही आने वाले उत्पादों के प्रचारक के तौर पर टीवी एड में नजर आएंगे। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद आमिर ने कहा, 'वीवो एक ब्रांड के रूप में भारत में तेजी से बढ़ रहा है। सालों से यह ब्रांड स्मार्टफोन तकनीक की सीमाओं को लगातार आगे बढ़ा रहा है। मैं वीवो का हिस्सा बन कर बेहद उत्साहित हूं।'
Aamir Khan replaced Ranveer Singh as Brand ambassador VIVO India
वीवो इंडिया के सीएमओ केनी झेंग ने कहा, "हम उन संभावाओं को लेकर रोमांचित हैं जो दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक के साथ साझेदारी के बाद भारत में वीवो के लिए खुलेंगी। 'उन्होंने कहा, "यह नया सहयोग हमें अपने ग्राहकों तक पहुंचने के नए रास्ते तलाशने में सक्षम करेगा क्योंकि हम भारत में अपनी भविष्य की विकास रणनीति की पटकथा लिख रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan replaced Ranveer Singh as Brand ambassador VIVO India
अब ये देखना दिलचस्प होगा कि वीवो से आमिर खान के जुड़ने पर इसकी ब्रांड वैल्यू में कितना इजाफा होता है। बता दें कि पिछले साल वीवो को भारत के सबसे ज्यादा सेलिंग स्मार्टफोन का खिताब मिल चुका है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed