फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aamir-Gauri: गौरी स्प्रैट से खुश हैं आमिर खान के घरवाले? निखत खान ने भाई की गर्लफ्रेंड को लेकर किए कई खुलासे

Fri, 21 Mar 2025 09:33 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 21 Mar 2025 09:33 AM IST
सार

आमिर खान की बहन निखत खान हेगड़े ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'एल2: एमपुरान' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की। 

विज्ञापन
Aamir Khan sister Nikhat Hegde says family is very happy with his girlfriend Gauri Spratt at L2 Empuraan event
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

आमिर खान ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को मीडिया को मिलवाया। अब इसके कुछ दिनों बाद अभिनेता की बहन निखत खान हेगड़े ने गौरी के बारे में परिवार की प्रतिक्रिया के बारे में खुलकर बात की है। पिछले हफ्ते आमिर ने 14 मार्च को अपने 60वें जन्मदिन से पहले मीडियाकर्मियों से मुलाकात के दौरान घोषणा की थी कि वह और गौरी डेढ़ साल से डेटिंग कर रहे हैं।

Aamir Khan sister Nikhat Hegde says family is very happy with his girlfriend Gauri Spratt at L2 Empuraan event
आमिर खान और उनकी बहन निखत खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निखत ने कही ये बात
गुरुवार को निखत ने मुंबई में अपनी आगामी मलयालम फिल्म 'एल2: एमपुरान' के ट्रेलर लॉन्च में भाग लिया। इवेंट के इतर निखत ने टाइम्स अप्लॉड ट्रेंड्स से बात की और आमिर और गौरी के रिश्ते पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'हम लोग बहुत खुश हैं आमिर के लिए और गौरी के लिए भी, क्योंकि वह बहुत अच्छी इंसान हैं और हम बहुत चाहते हैं के ये दोनों हमेशा-हमेशा के लिए खुश रहें।
Hollywood Celebs: 400 से ज्यादा हॉलीवुड हस्तियों ने लिखा ट्रंप को खुला पत्र, इस बात का जताया विरोध

Aamir Khan sister Nikhat Hegde says family is very happy with his girlfriend Gauri Spratt at L2 Empuraan event
एल 2 एम्पुरान - फोटो : इंस्टाग्राम@mohanlal

एम्पुरान के ट्रेलर लॉन्च पर आमिर का जिक्र
दिलचस्प बात यह है कि एल2: एम्पुरान के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में मंच पर आमिर का भी जिक्र हुआ, जब निर्देशक पृथ्वीराज सुकुमारन ने फिल्म में निखत के काम की तारीफ की। अभिनेता-निर्देशक ने इवेंट में संवाददाताओं से कहा, 'मुझे नहीं पता था कि वह आमिर सर की बहन है। मैं आमिर सर को अच्छी तरह जानता हूं। जब ऑडिशन टेप आए तो मैंने अपनी कास्टिंग डायरेक्टर प्रियतमा से कहा कि मुझे निखत चाहिए। प्रियतमा ने कहा, 'ओह हां, वह अद्भुत हैं। वैसे, वह आमिर सर की बहन भी है।' मैंने कहा, 'सच में?' फिर मैंने आमिर सर को फोन किया। आमिर खान ने मुझे मैसेज करके पूछा, 'क्या मेरी बहन फिल्म में अच्छी हैं?' तो मैंने कहा, 'सर, वह अच्छी से कहीं बेहतर हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan sister Nikhat Hegde says family is very happy with his girlfriend Gauri Spratt at L2 Empuraan event
गौरी-आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

18 महीने से डेटिंग कर रहे आमिर-गौरी
पिछले गुरुवार को आमिर ने अपने प्री-बर्थडे बैश में गौरी को पेश करके मीडियाकर्मियों और प्रशंसकों को चौंका दिया। दोनों ने मीडिया से बातचीत की और बताया कि वे उस समय 18 महीने से डेटिंग कर रहे हैं। गौरी बैंगलोर की रहने वाली हैं। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, गौरी ने ब्लू माउंटेन स्कूल से पढ़ाई की है और 2004 में लंदन के यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स से FDA स्टाइलिंग एंड फोटोग्राफी फैशन कोर्स किया है। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह मुंबई में एक बीब्लंट सैलून भी चलाती हैं।
Rani Mukherjee: इस तरह आदित्य चोपड़ा के प्यार में पड़ी थीं रानी मुखर्जी, इन आदतों पर हुईं थीं फिदा 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed