फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Indian Actors: ‘सिकंदर’ में नजर आएंगे कई साउथ एक्टर्स, इन फिल्मों में चला दक्षिण भारतीय कलाकारों का जादू

Fri, 21 Mar 2025 08:43 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 21 Mar 2025 08:43 AM IST
सार

जल्द ही सलमान खान की ‘सिकंदर’ में उनके साथ कई साउथ फिल्मों के एक्टर्स भी अभिनय करते हुए नजर आएंगे। कौन हैं वो कलाकार? साथ ही किन-किन हिंदी फिल्मों में पहले भी एक से अधिक दक्षिण भारतीय कलाकार नजर आए, जानिए? 

विज्ञापन
More Than One South Indian Actors Worked In Hindi Movies Sikandar Chennai Express Kisi Ka Bhai Kisi KI Jaan
सलमान खान, शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan, @iamsrk

ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करेगी। इस फिल्म में जहां कई बॉलीवुड के कलाकार हैं, वहीं चार नामी दक्षिण भारतीय फिल्मों के कलाकार भी नजर आएंगे। यह पहली बार नहीं है कि जब किसी हिंदी फिल्म में एक से अधिक साउथ फिल्मों के एक्टर्स नजर आए हों। पहले भी कई बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू दक्षिण भारतीय कलाकारों ने चलाया है। जानिए, ऐसी ही कुछ हिंदी फिल्मों के बारे में? 


 
More Than One South Indian Actors Worked In Hindi Movies Sikandar Chennai Express Kisi Ka Bhai Kisi KI Jaan
सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

सलमान की फिल्म ‘सिकंदर’ 
सलमान खान की 'सिकंदर' में दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने-माने कलाकार काम कर रहे हैं। इसमें काजल अग्रवाल, रश्मिका मंदाना, किशोर और सत्यराज शामिल हैं। रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल साउथ की सबसे चर्चित अभिनेत्रियां हैं। वहीं साउथ फिल्म ‘बाहुबली’ में कटप्पा का किरदार निभाकर पैन इंडिया में मशहूर हुए सत्यराज भी एक अहम किरदार सलमान की ‘सिकंदर’ में करेंगे। वहीं साउथ के एक नामी एक्टर किशोर भी फिल्म का हिस्सा हैं, यह कलाकार दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपनी वर्सटाइल एक्टिंग के लिए जाना जाता है। इस फिल्म को एआर मुरुगादॉस ने निर्देशित किया है। 

More Than One South Indian Actors Worked In Hindi Movies Sikandar Chennai Express Kisi Ka Bhai Kisi KI Jaan
'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ 
साल 2023 में रिलीज हुई सलमान खान की ही फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में भी वेंकटेश, और जगतपति बाबू जैसे नामी दक्षिण भारतीय कलाकार नजर आए। फिल्म को फरहाद शामजी ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में कहानी दिल्ली से शुरू होकर तेलगांना तक पहुंचती है। 

ये खबर भी पढ़ें: Salman Khan: सिकंदर की रिलीज से पहले सलमान खान की पिछली 10 फिल्मों का लेखा-जोखा, कौन सी रही हिट और फ्लॉप
विज्ञापन
विज्ञापन
More Than One South Indian Actors Worked In Hindi Movies Sikandar Chennai Express Kisi Ka Bhai Kisi KI Jaan
फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' - फोटो : इंस्टाग्राम

चेन्नई एक्सप्रेस 
रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस(2013)’ में शाहरुख खान ने मुंबई में रह रहे चालीस वर्षीय आदमी राहुल का किरदार किया। वहीं दीपिका पादुकोण ने एक दक्षिण भारतीय लड़की का रोल किया। इस फिल्म में भी सत्यराज, योगी बाबू, दिल्ली गणेशन जैसे दक्षिण भारतीय फिल्मों के कलाकार नजर आए। सत्यराज ने तो दीपिका पादुकोण के किरदार मीनमा के पिता का रोल किया था। वहीं चर्चित दक्षिण भारतीय अभिनेत्री प्रियामणि ने फिल्म में एक स्पेशल डांस नंबर किया था। 

विज्ञापन
More Than One South Indian Actors Worked In Hindi Movies Sikandar Chennai Express Kisi Ka Bhai Kisi KI Jaan
फिल्म 'जवान' - फोटो : इंस्टाग्राम @atlee47

जवान 
साल 2023 में शाहरुख खान की हिट फिल्म ‘जवान’ में भी विलेन के रोल में विजय सेतुपति नजर आए। वहीं शाहरुख के किरदार के अपोजिट नयनतारा दिखीं। इसके अलावा प्रियामणि ने भी एक अहम किरदार निभाया है। फिल्म के निर्देशक एटली थे। फिल्म ‘जवान’ में नजर आए विजय, नयनतारा और प्रियामणि तीनों ही दक्षिण भारतीय फिल्मों के उम्दा कलाकार हैं। विजय सेतुपति तो साउथ की फिल्मों में मुख्य भूमिकाएं निभाते हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: शाहरुख के लिए ‘मन्नत’ सबसे बड़ी उपलब्धि, घर में बना रखा है ये खास नियम 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed