फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड में कोरोनाः आमिर खान से रणबीर कपूर तक, कोरोना की चपेट में आए ये सितारे

Wed, 24 Mar 2021 05:27 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 24 Mar 2021 05:27 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan to Ranbir Kapoor these bollywood stars have contracted the coronavirus recently
रणबीर कपूर, कार्तिक आर्यन, आमिर खान - फोटो : Instagraam

देश में कोरोना की लहर एक बार फिर उठती दिख रही है। वहीं पिछले साल की तरह इस साल फिर बॉलीवुड के सितारे कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। जहां पिछले साल अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर जैसे सितारे कोरोना संक्रमित हुए थे तो वहीं इस साल और भी दूसरे सितारों को कोराना हो गया। आपको बताते हैं कि इस समय कौन कौन से सितारे कोरोना की चपेट में आए हैं।

Aamir Khan to Ranbir Kapoor these bollywood stars have contracted the coronavirus recently
आमिर खान - फोटो : Instagram

आमिर खान
 
हाल ही में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिश्ट कहे जाने वाले आमिर खान भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। आमिर के प्रवक्ता ने बताया- 'मिस्टर आमिर खान कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए हैं। वो घर पर सेल्फ क्वारंटीन में हैं और सभी प्रोटोकॉल्स को फॉलो कर रहे हैं। वह पूरी तरह ठीक हैं'। 

Aamir Khan to Ranbir Kapoor these bollywood stars have contracted the coronavirus recently
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड के हैंडसम स्टार कार्तिक आर्यन भी कोरोना की चपेट में हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही एक बड़े प्लस के साइन की तस्वीर साझा करते हुए लिखा था 'पॉजिटिव हो गया, दुआ करो। ' साथ ही कार्तिक ने फैंस से उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना करने कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan to Ranbir Kapoor these bollywood stars have contracted the coronavirus recently
मनोज बाजपेयी और नेहा - फोटो : फाइल

मनोज बाजपेयी    

बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी कोरोना संक्रमित पाए गए जिसके बाद उन्होंने ख़ुद को घर पर ही क्वारंटीन कर लिया था। इसके कुछ समय बाद उनकी पत्नी नेहा भी कोरोना संक्रमित हो गईं थीं। मनोज ने कुछ समय के लिए अपनी फिल्मों की शूटिंग रोक दी है।

विज्ञापन
Aamir Khan to Ranbir Kapoor these bollywood stars have contracted the coronavirus recently
सतीश कौशिक - फोटो : instagram/satishkaushik2178

सतीश कौशिक

अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक के कोरोना संक्रमित होने की खबर आई थी। सतीश कौशिक ने इस बात की जानकारी ट्वीट करते हुए फैंस के साथ साझा की थी। सतीश कौशिक ने अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी देते हुए ट्वीट किया और लिखा, 'कृप्या ध्यान दें, मैं कोरोना संक्रमित हो गया हूं। पिछले दिनों में जो भी लोग मेरे संपर्क में आये हो कृप्या अपनी कोरोना जांच करा लें। मैंने अपने आप को क्वारंटीन कर लिया है। आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed