{"_id":"6055905f8ebc3edb5372ffbc","slug":"aamir-khan-was-staring-alka-yagnik-and-thrown-out-by-her-during-qayamat-se-qayamat-tak-song-recording","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आमिर खान के घूरने से असहज हो गई थीं अलका याग्निक, अभिनेता को निकलवा दिया था बाहर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर खान के घूरने से असहज हो गई थीं अलका याग्निक, अभिनेता को निकलवा दिया था बाहर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
'कयामत से कयामत तक' की टीम
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की जानी-मानी गायिका अलका याग्निक 55 साल की हो गई हैं। आज यानी 20 मार्च को उनका जन्मदिन है। इस मौके पर फैंस उन्हें जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ उनके जन्मदिन पर उनसे जुड़े गुजरे जमाने के कई दिलचस्प किस्से भी याद किए जा रहे हैं। अलका याग्निक बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक गाने गा चुकी हैं। देखा जाए तो नब्बे के दशक में बॉलीवुड का संगीत अलका याग्निक के बगैर पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने जो गाने गाए उसमें जान फूंक दी। अलका के जन्मदिन पर उनसे जुड़ा एक किस्सा हम भी आपके साथ साझा करने जा रहे हैं।
2 of 5
अलका याग्निक, आमिर खान
- फोटो : Social media
अलका याग्निक का ये किस्सा आमिर खान से जुड़ा है। दरअसल, आमिर खान की पहली फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ के गाने की गायिका अलका याग्निक थीं। वे गाना रिकॉर्ड करने पहुंची थीं।रिकॉर्डिंग के दौरान एक लड़का उन्हें घूर-घूर के देखे जा रहा था। इस कारण अलका गाने के असहज हो जा रही थीं। इसके बाद अलका से रहा नहीं गया और उन्होंने उस लड़के को स्टूडियो से बाहर जाने को कहा और वो चला गया।
3 of 5
alka yagnik
- फोटो : social media
गाने की रिकॉर्डिंग के बाद फिल्म के निर्माता नासिर हुसैन ने गायिका को स्टारकास्ट से मिलने का न्यौता दिया। इस दौरान अलका सभी से मिलने पहुंची, लेकिन जब आमिर खान मिलने आए तो अलका दंग रह गई, क्योंकि वो लड़का कोई और नहीं फिल्म के मुख्य अभिनेता आमिर खान ही थे। इस घटना के बाद अलका ने आमिर से माफी मांगी। वहीं, जब भी इस किस्से का जिक्र होती है तो अलका हंस पड़ती हैं। दरअसल, आमिर खान अलका की गायिकी से काफी प्रभावित थे और उन्हें गाते हुए देखा करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
alka yagnik
- फोटो : instagram
बता दें कि अलका याग्निक का जन्म 20 मार्च 1966 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में हुआ था। वह एक गुजराती हिन्दू परिवार से आती हैं। अलका याग्निक की मां शुभा याग्निक एक क्लासिकल सिंगर थीं। अलका ने फरवरी 1989 में शिलॉन्ग के मशहूर बिजनेसमैन नीरज कपूर के साथ शादी की।
विज्ञापन
5 of 5
alka yagnik
1981 में आई फिल्म लावारिस के गाने ‘मेरे अंगने में’ ने अलका को शोहरत की बुलंदियों तक पहुंचा दिया, जिसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में अपनी गायकी से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। साल 1988 में आए गाने ‘एक दो तीन’ के लिए इन्हें पहली बार फिल्मफेयर का अवार्ड मिला था। अलका ने हिंदी के अलावा उर्दू, गुजराती, अवधी, भोजपुरी, तमिल, तेलगू और मलयालम भाषा में गाने गाए हैं। आज बॉलीवुड के ना जाने कितने सुपरहिट गानें अलका याग्निक के नाम की आवाज से जाने जाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।