फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस फिल्म के लिए आमिर खान थे निर्देशक की पहली पसंद, सेट पर शाहरुख को देख चौंक गई थीं जूही चावला

Tue, 08 Dec 2020 01:55 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 08 Dec 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan Was The First Choice For Juhi Chawla Starrer Raju Ban Gaya Gentleman Instead Of Shahrukh Khan
आमिर खान, राजू बन गया जेंटलमैन - फोटो : File Photo

बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान की जोड़ी वैसे तो हर अभिनेत्री के साथ खूब जमती है। लेकिन कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जिनके साथ शाहरुख की जोड़ी 'मेड फॉर ईच अदर' नजर आती है। सबसे ज्यादा दर्शकों को शाहरुख के साथ काजोल ही जमती हैं। काजोल के बाद यदि किसी की बात की जाए तो वो नाम आता है अभिनेत्री जूही चावला का।

Aamir Khan Was The First Choice For Juhi Chawla Starrer Raju Ban Gaya Gentleman Instead Of Shahrukh Khan
शाहरुख खान, आमिर खान - फोटो : instagram/iamsrk

शाहरुख खान और जूही चावला ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। इन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद भी किया गया। दोनों ने साथ में फिल्म 'राजू बन गया जेंटलमैन' की थी। इस फिल्म को दर्शकों ने भी खूब प्यार दिया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद शाहरुख खान नहीं थे। जी हां! इस फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद आमिर खान थे।

Aamir Khan Was The First Choice For Juhi Chawla Starrer Raju Ban Gaya Gentleman Instead Of Shahrukh Khan
कयामत से कयामत तक

जूही चावला और आमिर खान की जोड़ी फिल्म 'कयामत से कयामत तक' में नजर आ चुकी थी। ये जोड़ी दर्शकों के सामने काफी हिट भी थी। इसलिए मेकर्स ने भी फैसला किया था कि 'राजू बन गया जेंटलमैन' में आमिर खान और जूही चावला को कास्ट किया जाएगा। लेकिन किन्ही कारणों से ये संभव नहीं हो पाया। फिर ये फिल्म शाहरुख खान के खाते में चली गई। ये फिल्म जूही और शाहरुख की साथ में पहली फिल्म थी जिसे खूब सराहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan Was The First Choice For Juhi Chawla Starrer Raju Ban Gaya Gentleman Instead Of Shahrukh Khan
Raju Ban Gaya Gentelman

इस फिल्म के दौरान जूही चावला खुद को बॉलीवुड में स्थापित कर चुकी थीं लेकिन शाहरुख इंडस्ट्री में नए थे। जूही चावला ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख से पहली मुलाकात का किस्सा साझा किया था। जूही ने बताया था कि उन्हें कहा गया था कि आमिर खान जैसे दिखने वाले अभिनेता के साथ उन्हें फिल्म में साइन किया गया है। लेकिन जब जूही ने शाहरुख को देखा तो वो हैरान रह गईं। क्योंकि शाहरुख बिल्कुल भी आमिर खान जैसे नहीं थे। सेट पर शूटिंग के दौरान धीरे- धीरे जब दोनों की बातचीत शुरू हुई तो जूही भी शाहरुख के साथ काफी कंफर्टेबल हो गईं।

विज्ञापन
Aamir Khan Was The First Choice For Juhi Chawla Starrer Raju Ban Gaya Gentleman Instead Of Shahrukh Khan
'डर' में शाहरुख खान जूही चावला का पीछा करते दिखे।

इसके बाद शाहरुख और जूही एक दूसरे के अच्छा दोस्त बन गए। दोनों आज भी एक अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। इसके बाद दोनों ने कई फिल्मों में भी साथ काम किया। इनकी पहली ही फिल्म से ये जोड़ी हिट हो गई और आगे चलकर इन दोनों ने 'डर', 'डुप्लीकेट, 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी', 'वन टू का फोर' और 'भूतनाथ' फिल्मों में काम किया।

पढ़ें: रोहनप्रीत सिंह ने कर दिया था नेहा कक्कड़ संग शादी करने से मान, फिर ऐसे बनी थी बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed