{"_id":"5ccabb2fbdec2207362d0491","slug":"aamir-khan-will-lose-his-weight-for-upcoming-film-lal-singh-chadha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EXCLUSIVE: दंगल के बाद अब लाल सिंह चड्ढा के लिए भी शरीर के साथ ऐसे प्रयोग करेंगे आमिर खान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
EXCLUSIVE: दंगल के बाद अब लाल सिंह चड्ढा के लिए भी शरीर के साथ ऐसे प्रयोग करेंगे आमिर खान
Thu, 02 May 2019 03:11 PM IST
anand anand
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 02 May 2019 03:11 PM IST
विज्ञापन
दंगल
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान ने मई दिवस पर अपने एनजीओ के लिए जो मेहनत की और धूप में पसीना बहाया, उसके पीछे भी एक कहानी है। और, ये कहानी जुड़ी है उनकी अगली फिल्म लाल सिंह चड्ढा से। हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म फॉरेस्ट गम्प की इस ऑफीशियल रीमेक के लिए आमिर अभी और पसीना बहाते नजर आएंगे।
आमिर खान
- फोटो : SELF
अमर उजाला को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस फिल्म के लिए आमिर खान फिर एक बार अपने शरीर के साथ प्रयोग करने जा रहे हैं। फिल्म दंगल में अपना वजन कई किलो बढ़ा चुके आमिर खान अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लिए इसका उल्टा करने जा रहे हैं। इस फिल्म के लिए आमिर इतना वजन घटाने जा रहे हैं कि एक बार को विजय राज भी शरमा जाएं।
aamir khan
- फोटो : file photo
जी हां, आमिर अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लिए अपना वजन 20 किलो कम करने जा रहे हैं। फिल्म लाल सिंह चड्ढा का निर्देशन आमिर खान के मैनेजर रह चुके अद्वैत चंदन करेंगे और फिल्म में पैसा लगाने के लिए हामी भरी है वॉयकॉम 18 ने। फिल्म की शूटिंग के लिए आमिर पूरे देश की कुछ चुनिंदा जगहों को शॉर्टलिस्ट कर चुके हैं और इसमें सबसे ऊपर जिस लोकेशन का नाम है,वह है हिमाचल प्रदेश का मशहूर पर्यटन स्थल, धर्मशाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
aamir khan
- फोटो : file photo
आमिर खान के साथ धर्मशाला में लोकेशन हंटिंग करने वाली टीम में शामिल रहे सूत्र के मुताबिक लाल सिंह चड्ढा के लिए आमिर भारत की कुछ ऐसी लोकेशन्स तलाश रहे हैं जो हिंदी सिनेमा में अब तक अनदेखी ही रही हों। और, इसी लोकेशन हंटिंग का हिस्सा थी आमिर की 1 मई की महाराष्ट्र यात्रा।
विज्ञापन
aamir khan
- फोटो : file photo
आमिर इन यात्राओं पर देसी खानों का भी स्वाद चख रहे हैं, ये देसी पकवान और सड़क किनारे के ढाबे भी लाल सिंह चड्ढा की कहानी का हिस्सा रहेंगे। फिल्म की शूटिंग इसी साल अक्टूबर में शुरू होने वाली है और इसे अगले साल दीवाली के आसपास रिलीज करने की तैयारी आमिर खान की प्रोडक्शन टीम कर रही है।