{"_id":"5b89256d42c79246633fe78d","slug":"aamir-khan-will-make-mahabharata-with-chinese-production","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"1000 करोड़ में बनने वाली महाभारत को लेकर आई बड़ी खबर, आमिर खान नहीं बनेंगे कृष्ण","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
1000 करोड़ में बनने वाली महाभारत को लेकर आई बड़ी खबर, आमिर खान नहीं बनेंगे कृष्ण
Fri, 31 Aug 2018 04:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उलाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उलाला
Updated Fri, 31 Aug 2018 04:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमिर खान अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'महाभारत' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं । यह फिल्म आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बन रही है । अब खबर है कि उन्होंने एक चीनी कंपनी के साथ इसे बनाने का फैसला किया है। यह प्रोजेक्ट करीब 1000 करोड़ रुपए की लागत में बनेगा ।
2 of 5
aamir khan
सूत्रों के मुताबिक, आमिर और चीनी को.प्रोड्यूसरों ने महाभारत को हॉलीवुड के लॉर्ड ऑफ द रिंग्स और गेम ऑफ थ्रोन की तर्ज पर पूरी भव्यता से बनाने का फैसला किया है । इसे पांच कड़ियों में पांच साल में पूरा किया जाएगा।
3 of 5
aamir khan
आमिर की दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार चीन में काफी लोकप्रिय हुईं । अब आमिर के चीनी प्रोड्यूसर से मिलने की बात सामने आई है। यह प्रोजेक्ट आमिर को पांच से सात साल के लिए व्यस्त कर देगा और वह इसके अलावा कोई फिल्म नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
aamir khan
इस बीच आमिर असमंजस में हैं कि महाभारत के किस किरदार को पर्दे पर निभाएं। उन्हें कर्ण और कृष्ण की भूमिकाएं आकर्षित कर रही हैं। आमिर के करीबियों का कहना है कि वह संभवत: कर्ण का किरदार निभा सकते हैं। इस बीच दो और महाभारत फिल्मों की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
5 of 5
aamir khan
एक फिल्म कन्नड़ में मुनिरत्न कुरुक्षेत्र बन रही है और दूसरी मलयालम के सुपरस्टार मोहनलाल बना रहे हैं। महाभारत की यह कहानी भीम के नजरिये से होगी। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि आमिर ने इस फिल्म के लिए साउथ स्टार प्रभास को भी अप्रोच किया है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।