मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान फिल्मों के अलावा सामाजिक कार्यों से जुड़े काम करते रहते हैं। उनका पानी फाउंडेशन महाराष्ट्र के कई गांवों में काम करता है। पिछले कुछ समय से आमिर लगातार पत्नी किरण राव के साथ गांवों में लोगों के बीच जाकर काम कर रहे हैं।
इकोनॉमी क्लास में सफर के बाद अब ढाबे पर बैठे दिखे आमिर, पत्नी के साथ पिया गन्ने का रस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसे ही एक गांव में आमिर खान, किरण राव के साथ पहुंचे। दोनों ढाबे में बैठकर गन्ने का रस पीते दिखे। उनके सामने एक अखबार पर भेल भी रखी हुई है। आमिर की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'कल झवादर्जुन (Zhawadarjun) गांव में। सफर के दौरान गन्ने के जूस के लिए रुकना तो बनता है।'
At Zhawadarjun village yesterday. Stopped for the best ganney-ka-juice on the way there.#MeJalmitra @paanifoundation pic.twitter.com/eaOy1DqKnn
हाल ही में आमिर खान का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो आम लोगों की तरह ट्रैवल दिखे। वीडियो में आमिर फ्लाइट में बैठे हैं। जहां वो बिजनेस क्लास की बजाय इकोनॉमी क्लास में सफर कर रहेे हैं। आमिर एक विंडो सीट पर दिख रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की रीमेक लाल सिंह चड्ढा में आमिर मुख्य भूमिका निभाएंगे। फिल्म में एक बार फिर शरमन जोशी और आमिर की जोड़ी दिखेगी। इससे पहले दोनों 3 इडियट्स में साथ नजर आए थे।
इससे पहले आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान रिलीज हुई थी। यशराज बैनर के तहत बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। फिल्म में आमिर खान के साथ अमिताभ बच्चन और कटरीना कैफ की मुख्य भूमिका थी। फिल्म के फ्लॉप हो जाने के बाद आमिर बहुत सोच समझकर फिल्में साइन कर रहे हैं।