फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aankhon Ki Gustaakhiyan Box Office: बॉक्स ऑफिस पर आखिरी सांसें गिन रही 'आखों की गुस्ताखियां', जानिए कलेक्शन

Tue, 15 Jul 2025 11:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 15 Jul 2025 11:02 PM IST
सार

Aankhon Ki Gustaakhiyan Box Office Collection: फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' को बॉक्स ऑफिस पर आज मंगलवार को पांच दिन पूरे हो गए हैं। कमाई के मामले में इस फिल्म की हालत बहुत खराब है। जानते हैं आज का कलेक्शन

विज्ञापन
Aankhon Ki Gustaakhiyan Day 5 Box Office Collection: Vikrant Massey Shanaya Kapoor and Zain Khan Movie Earning
'आंखों की गुस्ताखियां' - फोटो : सोशल मीडिया

इस साल कई स्टारकिड्स ने डेब्यू किया है। अमन देवगन से लेकर राशा थडानी और जुनैद खान तक स्टारकिड्स की डेब्यू फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन खराब रहा है। मगर, जो हालत शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म की है, वैसी शायद किसी की नहीं रही। पहले दिन से ही इसकी शुरुआत काफी खराब रही है।

Aankhon Ki Gustaakhiyan Day 5 Box Office Collection: Vikrant Massey Shanaya Kapoor and Zain Khan Movie Earning
आंखों की गुस्ताखियां - फोटो : एक्स

पहले दिन से ही बेदम रही 'आंखों की गुस्ताखियां'
फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' को दर्शकों ने पहले ही दिन से नकार दिया है। शुक्रवार 11 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर सिर्फ 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वीकएंड पर शनिवार और रविवार को भी इस फिल्म का कलेक्शन लाखों में ही सिमटा रहा। दूसरे दिन फिल्म ने 50 लाख रुपये कमाए और तीसरे दिन भी इतना ही कलेक्शन रहा।

Aankhon Ki Gustaakhiyan Day 5 Box Office Collection: Vikrant Massey Shanaya Kapoor and Zain Khan Movie Earning
आंखों की गुस्ताखियां - फोटो : एक्स

पांचवें दिन का कलेक्शन
कल चौथे दिन पहले सोमवार की परीक्षा में यह फिल्म मुंह के बल गिरी है। इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कल सिर्फ 15 लाख रुपये रहा। वहीं, आज हालत और भी खराब है। आज मंगलवार को पांचवें दिन 'आंखों की गुस्ताखियां' ने सिर्फ 11 लाख रुपये का ही कारोबार किया है। पांच दिनों में यह फिल्म सिर्फ 1.56 करोड़ रुपये ही जुटा पाई है।

Superman Box Office Collection Day 5: पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छाया सुपरमैन का जादू, जानें मंगलवार का कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
Aankhon Ki Gustaakhiyan Day 5 Box Office Collection: Vikrant Massey Shanaya Kapoor and Zain Khan Movie Earning
आंखों की गुस्ताखियां - फोटो : यू्ट्यूब- @ZeeStudiosOfficial

इन दोनों फिल्मों से मिली टक्कर
'आंखों की गु्स्ताखियां' का हाल देखकर लग रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आखिरी सांसे गिन रही है और जल्द ही टिकट खिड़की से विदाई ले लेगी। इसके साथ रिलीज हुई राजकुमार राव की फिल्म 'मालिक' और हॉलीवुड फिल्म 'सुपरमैन' ने इसे कड़ी टक्कर दी है। 

विज्ञापन
Aankhon Ki Gustaakhiyan Day 5 Box Office Collection: Vikrant Massey Shanaya Kapoor and Zain Khan Movie Earning
आंखों की गुस्ताखियां - फोटो : यूट्यूब

दर्शकों पर नहीं चला जादू
फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' का निर्देशन संतोष सिंह ने किया है। इसमें विक्रांत मैसी और शनाया कपूर लीड रोल में हैं। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। मगर, इसकी कहानी दर्शकों पर जादू नहीं चला पाई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed