{"_id":"654cbc9f95ca4ece8908bd79","slug":"aarya-3-actress-sushmita-sen-ram-madhvani-to-reunite-know-details-here-2023-11-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New Project: 'आर्या 3' के बाद फिर साथ काम करेंगे सुष्मिता-राम माधवानी, निर्देशक ने प्रोजेक्ट पर दिया अपडेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
New Project: 'आर्या 3' के बाद फिर साथ काम करेंगे सुष्मिता-राम माधवानी, निर्देशक ने प्रोजेक्ट पर दिया अपडेट
निर्देशक राम माधवानी और अभिनेत्री सुष्मिता सेन इन दिनों वेब सीरीज आर्या 3 की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। समीक्षकों के साथ आम लोगों को भी यह सीरीज काफी पसंद आई है। इससे पहले के दोनों सीजन की तरह इस शो को भी लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों की जोड़ी एक नए प्रोजेक्ट के लिए फिर से साथ आने के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्मकार आर्या की दुनिया से परे एक स्क्रिप्ट विकसित करने में जुटे हुए हैं और इसे अभिनेत्री को सुनाने की योजना बना रहे हैं।'
3 of 5
सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक ने हाल ही में खुलासा किया कि वह सुष्मिता के साथ फिर से काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनके दिमाग में कुछ है और वह इसके थोड़ा और पकने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्मकार ने स्वीकार किया कि उन्हें यह समझने में आठ साल लग गए कि वह 'आर्या' के साथ क्या बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राम माधवानी, सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू के दौरान माधवानी ने कहा कि सुष्मिता के पास हां या ना कहने की ताकत है। फिल्मकार को उम्मीद है कि जब वह सुष्मिता के पास वापस जाएंगे तो वह उनकी लिखी बातों से सहमत होंगी। उनके मुताबिक, यह इस बात पर निर्भर करता है कि वह अपनी जिंदगी में कहां हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनके पास उन्हें हरी झंडी देने की शक्ति है और यह दूसरा तरीका नहीं है।
विज्ञापन
5 of 5
सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि सुष्मिता ने हाल ही में मनोरंजन इंडस्ट्री में 30 साल पूरे होने का जश्न मनाया था। उन्होंने 2020 में वेब सीरीज 'आर्या' से अभिनय में वापसी की। वहीं, उनकी नई सीरीज 'आर्या 3' का प्रीमियर तीन नवंबर को ओटीटी पर हुआ। इसमें इला अरुण, सिकंदर खेर, विकास कुमार और माया सराओ भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस सीरीज में फैंस को सुष्मिता की अदाकारी काफी पसंद आ रही है।
Salaar: प्रभास की सालार में नजर आएंगी गदर 2 फेम निमरत कौर? फिल्म में अभिनेत्री का होगा स्पेशल डांस नंबर
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।