{"_id":"6286977d0f80785ebb3878f5","slug":"aashram-3-actor-chandan-roy-sanyal-bhopa-swami-nett-worth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aashram 3: 'आश्रम' के 'भोपा स्वामी' असल जिंदगी में हैं इतनी संपत्ति के मालिक, जानकर उड़ जाएंगे होश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aashram 3: 'आश्रम' के 'भोपा स्वामी' असल जिंदगी में हैं इतनी संपत्ति के मालिक, जानकर उड़ जाएंगे होश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Fri, 20 May 2022 01:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
भोपा स्वामी के किरदार में चंदन रॉय सान्याल
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉबी देओल अभिनीत 'आश्रम' जल्द ही एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होने वाली हैं। फैंस को इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस सीरीज के दोनों ही पार्ट ने जबरदस्त धमाल मचाया था। दर्शक बाबा निराला और उसके काले कारनामों को देखने का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस वेब सीरीज में बॉबी देओल के बाद जिस किरदार की सबसे ज्यादा तारीफ हुई वह भोपा स्वामी था। आश्रम की वजह से यह किरदार काफी फेमस भी हो चुका है। अब जब आश्रम 3 रिलीज के लिए तैयार है तो हम आपके लिए भोपा स्वामी से जुड़ी कुछ जानकारी साझा करने जा रहे हैं।
Trending Videos
2 of 4
चंदन रॉय सान्याल
- फोटो : instagram
ओटीटी ने दिलाई असली पहचान
आश्रम में भोपा स्वामी का किरदार निभाने वाले एक्टर का असली नाम चंदन रॉय सान्याल है। वह लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय हैं। सबसे पहले उन्हें राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'रंग दे बसंती' में देखा गया था। इसके बाद वह शाहिद कपूर के साथ विशाल भारद्वाज की फिल्म 'कमीने' में भी नजर आए थे। हालांकि दोनों फिल्मों से उन्हें करियर में कोई मदद नहीं मिली। फिल्मों से खास पहचान न मिलने पर उन्होंने डिजिटल की तरफ रुख किया। उनका यह फैसला सही साबित हुआ और आज वह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
चंदन रॉय सान्याल
- फोटो : Instagram
मुंबई आने के लिए किया था ये काम
चंदन का जन्म एक बंगाली परिवार में हुआ था। हालांकि वह दिल्ली में पले-बढ़े। दिल्ली में उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इस बात का जिक्र वह एक इंटरव्यू के दौरान भी कर चुके हैं। उन्होंने बताया था कि वह मुंबई आना चाहते थे लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे। इसलिए उन्होंने बच्चों को पढ़ाकर सात हजार रुपये जुटाए और मुंबई के लिए निकल पड़े।
4 of 4
शिव कुमार सुब्रमण्यम, चंदन रॉय सान्याल
- फोटो : सोशल मीडिया
इतने करोड़ के हैं मालिक
साल 2001 में मु्ंबई आने का बाद उनका संघर्ष लगातार जारी रहा। वह 'काली सीजन 2', 'फॉरबिडन लव', 'रूल्स ऑफ द गेम' में नजर आ चुके हैं। हालांकि सबसे बड़ी सफलता उन्हें 'आश्रम' से ही मिली। इस सीरीज ने उनकी किस्मत के सितारे ही बदल गए। इस सीरीज के बाद उन्होंने अपनी फीस भी बढ़ा दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक चंदन लगभग 38 करोड़ रुपये के मालिक हैं। इसके अलावा उनका मुंबई में एक आलीशान फ्लैट भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।