{"_id":"629779807076560afc00431b","slug":"aashram-3-web-series-actress-anurita-jha-intimate-scene-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aashram 3: आश्रम के तीसरे सीजन में बोल्ड सीन देती नजर आएंगी अनुरिता झा, बताया कैसा था पापा का रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aashram 3: आश्रम के तीसरे सीजन में बोल्ड सीन देती नजर आएंगी अनुरिता झा, बताया कैसा था पापा का रिएक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Wed, 01 Jun 2022 08:47 PM IST
सार
एम एक्स प्लेयर की चर्चित और बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज आश्रम को दर्शकों की तरफ से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। सीरीज के पहले दो सीजन को मिले रिस्पॉन्स के बाद अब मेकर्स जल्द ही इस सीरीज का दूसरा भाग रिलीज करने वाले हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अनुरिता झा
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एम एक्स प्लेयर की चर्चित और बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज आश्रम को दर्शकों की तरफ से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। सीरीज के पहले दो सीजन को मिले रिस्पॉन्स के बाद अब मेकर्स जल्द ही इस सीरीज का दूसरा भाग रिलीज करने वाले हैं। आश्रम के तीसरे सीजन को लेकर दर्शक काफी उत्सुक हैं। सीरीज की कहानी के साथ ही लोगों को इसके किरदार भी बेहद पसंद आए थे। सीरीज के इन्हीं किरदारों में से एक हैं बाबा निराला के आश्रम की बबिता उर्फ अनुरिता झा, जिन्होंने हाल ही में सीरीज में इंटिमेट सीन को लेकर खुलासा किया है।
2 of 5
अनुरिता झा
- फोटो : Social media
अनुरिता ने बताया कि इस सीरीज में बोल्ड सीन करने के बारे में जब उन्होंने अपने पापा को बताया तो उन्होंने इस पर कैसी प्रतिक्रिया दी थी। 'आश्रम 3' में अपने इंटिमेट सीन के बारे में एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने बताया कि 'यह पहली बार है जब इंटिमेट सीन किया हो। मैंने अपने करियर में अभी तक ऐसा नहीं किया है। बोल्ड सीन करने से पहले मैंने अपने पापा को फोन किया और उनसे कहा, 'डैड, ये ऐसा होगा, क्या मुझे करना चाहिए?' इस पर पापा बोले, 'हां हां करो, बिंदास करो।' इसलिए मैं ओके थी।'
3 of 5
अनुरिता झा
- फोटो : Social media
बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी बताया कि प्रकाश झा की वजह से शूटिंग करना बहुत सहज रहा। वे माहौल को बहुत सुरक्षित बनाते हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'जब हम शूटिंग कर रहे थे, तब सेट पर 4-5 लोग ही थे। सीन से पहले मेरी प्रकाश झा सर के साथ इस बारे में अच्छे से बात हुई थी। कोई डर नहीं था। मैंन इस बारे में बात तो कर ली थी, लेकिन इसे करना कैसे है ये नहीं जानती थी। क्योंकि जो मैं पहले स्क्रीन पर कर चुकी हूं, उसे करना जानती हूं,लेकिन स्क्रीन पर इंटीमेट सीन कैसे करूं? अनुरिता ने बताया कि मैंने अपनी सारी बातों को प्रकाश सर के साथ शेयर किया और उन्होंने कहा कि हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनुरिता झा
- फोटो : Social media
अनुरिता झा ने आगे बताया कि उनका परिवार उन्हें काफी सपोर्ट करता है। उन्होंने बताया कि वह साल 2020 में जब मनाली गई थी, तब लोगों ने मास्क में भी उन्हें पहचान लिया था। खास बात ये थी कि लोग उन्हें अनुरिता नहीं बल्कि कविता के रूप में पहचान रहे थे। अनुरिता पहली बार अनुराग कश्यप की साल 2012 मे आई फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने विनीत कुमार सिंह की पत्नी का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
5 of 5
आश्रम
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, वेब सीरीज आश्रम की बात करें तो इस सीरीज को डायरेक्टर प्रकाश झा ने निर्देशित किया है। सीरीज में बॉबी देओल ने निराला बाबा का किरदार निभाया है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वहीं, अब सीरीज का तीसरा सीजन एम एक्स प्लेयर पर 3 जून को स्ट्रीम होगा। सीरीज में तीसरे सीजन में बॉबी देओल के अलावा त्रिधा चौधरी, चंदन रॉय, दर्शन कुमार और ईशा गुप्ता जैसे स्टार्स अभिनय करते हुए नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।