फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayush Sharma: मुंह में रबर बैंड फंसाए नजर आए आयुष शर्मा, तीसरी फिल्म में म्यूजिकल अवतार के दिए संकेत

Tue, 23 Aug 2022 03:33 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 23 Aug 2022 03:33 PM IST
विज्ञापन
Aayush Sharma shares details about his next film it is actor third movie will release in 2023
आयुष शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' की सफलता के बाद अभिनेता आयुष शर्मा की अगली फिल्म का इंतजार खत्म हो गया है। अपनी अगली फिल्म की एक झलक आयुष ने अपने प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया पर साझा की है। इस तस्वीर के बारे में जानकारी मिली है कि ये आयुष शर्मा की अगली फिल्म की शूटिंग के दौरान खींची गई तस्वीर है। फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी देने से इंकार करते हुए आयुष ने सोशल मीडिया पर सिर्फ इतना ही लिखा है कि ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

Aayush Sharma shares details about his next film it is actor third movie will release in 2023
Ayush Sharma - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सोशल मीडिया पर आयुष ने जो फोटो साझा की है, उसमें वह सूट में शानदार लग रहे हैं। आयुष शर्मा अपने मुंह में रबड़ बैंड पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने फिल्म के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन, अपने प्रशंसकों की उत्सुकता को बढ़ाते हुए आयुष ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, 'इस फिल्म मैं गिटार भी बजेगा और रबर बैंड भी। और अगर मैं सारी डिटेल्स अभी बता दूंगा तो मजा किरकिरा हो जाएगा बस ये बोलना था, मिलेंगे 2023 में।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aayush Sharma (@aaysharma)

Aayush Sharma shares details about his next film it is actor third movie will release in 2023
Ayush Sharma - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'लवयात्री' में दुबले-पतले नेक्स्ट-डोर ब्वॉय के रूप में शोबिज में कदम रखने वाले सुपरस्टार सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा ने अपनी पिछली फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' के लिए खूब बॉडी बनाई थी। एक तगड़े और खतरनाक गैंगस्टर के रूप में अपने शानदार ट्रांसफॉर्मेशन से उन्होंने तब सभी को हैरान कर दिया था। ऐसे में अपनी पहली फिल्म में लवरबॉय का किरदार निभाने से लेकर दूसरी में खलनायक गैंगस्टर की भूमिका निभाने तक आयुष ने अपनी हर फिल्म के लिए काफी मेहनत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aayush Sharma shares details about his next film it is actor third movie will release in 2023
Ayush Sharma - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अब आयुष अपनी एक और फिल्म के लिए तैयार हो रहे हैं। आयुष के करियर की ये तीसरी फिल्म साल 2023 में रिलीज होगी। फिल्म की पहली झलक के हिसाब से ये फिल्म एक म्यूजिकल होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान दिखेंगे या नहीं ये अभी फाइनल नहीं है। फिल्म की हीरोइन और इसके निर्देशक के बारे में भी अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Aayush Sharma shares details about his next film it is actor third movie will release in 2023
Ayush Sharma - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आयुष ने हाल ही में अपने म्यूजिक वीडियोज 'पहली पहली बारिश' और 'चुम्मा चुम्मा' में दो अलग-अलग तरह के अवतारों से दर्शकों का काफी मनोरंजन किया है। इसमें अपने किरदारों को उन्होंने काफी सहज रखा है और दोनों म्यूजिक वीडियोज को यूट्यूब पर अच्छे लाइक्स भी मिले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed