{"_id":"5e37ba878ebc3e971b5c0122","slug":"aayush-sharma-sooraj-pancholi-and-zaheer-iqbal-will-be-seen-in-salman-khan-kabhi-eid-kabhi-diwali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन 'बेरोजगारों' को मिला काम, सलमान ने अपनी फिल्म में दिया अभिनय का मौका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इन 'बेरोजगारों' को मिला काम, सलमान ने अपनी फिल्म में दिया अभिनय का मौका
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान अब एक कदम चलने वाले शतरंज के अपने प्यादों को लंबी रेस का ऊंट या हाथी बनाने की कोशिश में हैं। एक करीबी सूत्र से पता चला है कि सलमान ने हिंदी सिनेमा में खुद के लॉन्च किए हुए सितारे सूरज पंचोली, आयुष शर्मा और जहीर इकबाल को हाल ही में घोषित की अपनी फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में अहम किरदार देने का फैसला किया है।
2 of 4
Salman Khan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
एक सूत्र ने खुलासा किया कि सलमान खान इस फिल्म में मुख्य अभिनेता होंगे, और सूरज, आयुष और जहीर इस फिल्म में सहायक कलाकार की भूमिका निभाएंगे। सूत्र ने आगे कहा, 'निर्देशक फरहाद सामजी को इस एक्शन कॉमेडी फिल्म में कुछ खास किरदारों के लिए अपेक्षाकृत नए चेहरों की तलाश थी। जब सलमान ने इन किरदारों के लिए सूरज, जहीर और आयुष की सिफारिश की, तो फरहाद इसके लिए राजी हो गए।'
सूत्र ने बताया, 'साथ ही इस फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने भी इस बात पर सहमति जताई कि फिल्म में इन तीनों की छोटी लेकिन महत्वपूर्ण भूमिकाओं के लिए ये फिट रहेंगे। तीनों को तीन दोस्तों के रूप में देखा जाएगा, जो सलमान के किरदार के साथ फिल्म की बाधाओं को पार करते हैं, और उनकी मदद करते हैं। इस फिल्म के अगले साल के मध्य में ईद 2021 पर रिलीज होने की संभावना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Salman Khan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बता दें कि सलमान को हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा नए चेहरे लाने के और उनके करियर को शुरू करने के लिए जाना जाता है। आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को उन्होंने अपने निर्माण में बनी फिल्म 'हीरो' से लॉन्च किया है, जबकि अपने बहनोई आयुष शर्मा की हिंदी सिनेमा में एक अभिनेता के तौर पर शुरुआत उन्होंने पिछले साल आई फिल्म 'लवयात्री' से कराई है। बात करें अगर जहीर इकबाल की तो सलमान ने उन्हें प्रनूतन बहल के साथ फिल्म 'नोटबुक' से लॉन्च किया है। लेकिन सफलता इन तीनों को छूकर भी नहीं गुजरी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।