फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Abhay Deol: 'जहरीले इंसान हैं अनुराग कश्यप', देव डी के डायरेक्टर पर फूटा अभय देओल का गुस्सा

Sun, 22 Jan 2023 12:54 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 22 Jan 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Abhay deol got angry on anurag kashyap said he is very poisonous person and also clarified all allegations
अभय देओल और अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल इन दिनों अपनी सीरीज 'ट्रायल बाय फायर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस सीरिज की चारो ओर तारीफ हो रही है। तो वहीं इसी क्रम में फिल्म के प्रमोशन के दौरान अभय देओल ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी पिछली फिल्मों के बारे में कुछ बाते शेयर कि और साथ ही उन्होंने करीब ढाई साल पहले अनुराग कश्यप द्वारा लगाए गए आरोपों पर भी चुप्पी तोड़ी है। 

Abhay deol got angry on anurag kashyap said he is very poisonous person and also clarified all allegations
दीपिका पादुकोण-अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2020 में एक इंटरव्यू में, अनुराग कश्यप ने दावा किया था कि अभय के साथ काम करना 'दर्दनाक रूप से कठिन' और बेहद मुश्किल है और अनुराग की उनके साथ काम करने की अच्छी यादें नहीं हैं। अनुराग कश्यप ने अभय देओल पर आरोप लगाया था कि फिल्म 'देव डी' के सेट पर उनका बर्ताव ठीक नहीं था।  2020 में दिए एक इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने कहा कि अभय देओल के साथ काम करना बहुत ही दर्दनाक अनुभव रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अभय देओल आर्टिस्टिक फिल्मों के अलावा मेनस्ट्रीम फिल्में भी करना चाहते थे। वे 'देओल' होने का फायदा लेना चाहते थे और फिल्म की शूट के दौरान फाइव स्टार होटल में रहते थे जबकि, पूरा क्रू पहाड़गंज में रहता था ताकि टाइट बजट में फिल्म को सूट कर सके। उन्होंने यह भी कहा कि इसी के कारण कई निर्देशकों ने उनसे दूरी बना ली।

यह भी पढ़ें: हो जाइए तैयार, आ रहा है 'भोला' का दूसरा टीजर, बेहतरीन पोस्टर के साथ अजय देवगन ने किया एलान

Abhay deol got angry on anurag kashyap said he is very poisonous person and also clarified all allegations
अभय देओल - फोटो : सोशल मीडिया

अनुराग कश्यप के इन बयानों पर अब अभय देओल ने साफ इनकार किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने ऊपर लगे इल्जाम के बारे में बोलते हुए अभय देओल ने कहा, ' अनुराग कश्यप जहरीले इंसान हैं, मैंने कभी भी फाइव स्टार होटल में कमरे की मांग नहीं की थी। अनुराग ने झूठ कहा की देव डी की शूटिंग के दौरान मैंने एक फाइव स्टार होटल के कमरे की मांग की थी। जब की सच्चाई यह थी कि वह खुद मेरे पास आए और मुझ से कहा, सुनो तुम हमारे साथ नहीं रह सकते, तुम एक देओल स्टार हो। इसलिए, मैं तुम्हे एक फाइव स्टार होटल के कमरे में रखना चाहता हूं। अनुराग ने मुझ से यह कहा था न की मैंने उनसे मांग की थी।'

यह भी पढ़ें:  शतरंज का एक घर भी पार नहीं कर पाई फिल्म, हितेन तेजवानी की एक और कोशिश नाकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhay deol got angry on anurag kashyap said he is very poisonous person and also clarified all allegations
अभय देओल - फोटो : insta

बातचीत को आगे बढ़ते हुए अभय देओल कहते हैं कि अनुराग कश्यप ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया है। इसके चलते उन्होंने ऐसे जहरीले लोगों से दूर रहने का निर्णय लिया जो अपने आपको फिल्ममेकर बताते हैं लेकिन झूठे और जहरीले होते हैं। वे कहते है, 'मैंने कई लोगों को उनके बारे में चेताया भी है।' इसके साथ ही अभय देओल ने यह भी खुलासा किया कि अनुराग कश्यप ने जब उनके बारे में बेतुकी बातें कही थी। उसके बाद उन्होंने उन्हें सॉरी वाला मैसेज भी भेजा था, जिसे उन्होंने मान लिया था। वे उनके खिलाफ कोई भी प्रोफेशनल एजेंडा नहीं रखना चाहते थे।

यह भी पढ़ें: 10वीं फेल से इश्क फरमाएंगी आम्रपाली दुबे, जारी हुआ 'शादी मुबारक' का ट्रेलर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed