फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RRR: एसएस राजामौली के फैन हुए जेम्स कैमरून, हॉलीवुड में फिल्म बनाने का दिया आमंत्रण

Sun, 22 Jan 2023 12:47 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 22 Jan 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Avatar 2 Director James Cameron impressed with ss Rajamouli Work and give offer to make film together
जेम्स कैमरून और एसएस राजमौली - फोटो : सोशल मीडिया

एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर ने ग्लोबल लेवल पर बड़ा नाम कमा लिया है। केवल भारत ही नहीं विदेशों में भी इस फिल्म को खूब पसंद किया जा रहा है। जहां एसएस राजामौली पहले ही हॉलीवुड में काम करने की इच्छा जता चुके हैं, तो वहीं अब हॉलीवुड फिल्म निर्माता जेम्स कैमरून ने 'आरआरआर' निर्देशक को हॉलीवुड में आने का न्योता दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने एस एस राजामौली की जमकर तारीफ भी की है। जैम्स कैमरून ने एसएस राजामौली से बात की और उनके विजन, उनकी जीनियस स्टोरीटेलिंग और उनके इमोशन्स से भरे हुए उनके किरदारों की तारीफ की।

Avatar 2 Director James Cameron impressed with ss Rajamouli Work and give offer to make film together
एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

एसएस राजामौली के साथ अपनी बातचीत के दौरान जेम्स कैमरून ने कहा, 'अपने किरदारों को देखना एक एहसास है। और आपका सेटअप आग, पानी, कहानी, एक के बाद एक सस्पेंस के साथ खुलासे सब अद्भुत है। उसके बाद किरदार जो कर रहा है उसकी बैकस्टोरी पर आगे बढ़ना, ट्विस्ट और टर्न और दोस्ती। यह बेहद पावरफुल है'। जेम्स ने कहा, 'मैं इस फैक्ट से प्यार करता हूं कि आपने पूरी चीज को साथ दिखाया, यह एक फुल शो है, जो मुझे काफी पसंद है। मैं केवल उस प्राइड और पावर की कल्पना कर सकता हूं जो आपके देश और आपके वहां के दर्शकों को महसूस होता है, आपको दुनिया के टॉप पर महसूस करना चाहिए।'

यह भी पढ़ें: बिग बॉग 16 से चमकी निमृत कौर अहलूवालिया की किस्मत, इस फिल्म से रखेंगी बॉलीवुड में कदम 

 

Avatar 2 Director James Cameron impressed with ss Rajamouli Work and give offer to make film together
एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के बारे में बात करने के अलावा, कैमरून की पत्नी ने भी खुलासा किया कि उन्होंने एक बार नहीं बल्कि दो बार फिल्म देखी है। 'अवतार' और 'टाइटैनिक' के निर्देशक ने एक अंतरराष्ट्रीय फिल्म पर एसएस राजामौली के साथ सहयोग करने का इंविटेशन भी दिया। जेम्स कैमरून ने आगे कहा, 'अगर आप कभी भी यहां फिल्म बनाना चाहते हैं, तो लेट्स टॉक।'

यह भी पढ़ें:  जैकलीन के पक्ष में बोला ठग सुकेश, चिट्ठी लिख नोरा फतेही की खोली पोल, कहा- वह उससे जलती थी 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Avatar 2 Director James Cameron impressed with ss Rajamouli Work and give offer to make film together
एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें की फिल्म आरआरआर ने दुनिया भर में ताबड़ तोड़ कमाई की थी। यह अब तक की सबसे हिट भारतीय फिल्मों में से एक बन चुकी है। तो वहीं एसएस राजामौली की 'आरआरआर' ने 'बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग' के लिए भारत के लिए पहला गोल्डन ग्लोब पुरस्कार भी जीता है। ऐतिहासिक फिल्म बन ने के साथ ही 28वें क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स में 'बेस्ट फॉरेन लैंगुएज फिल्म' और 'बेस्ट सॉन्ग' का पुरस्कार भी जीता है।

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में 'पठान', एडवांस बुकिंग में ही कर डाली इतनी जबर्दस्त कमाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed