स्क्रीन पर कलाकार कई तरह की भूमिका निभाते हुए नजर आते हैं। ऐसे कई कलाकार होते हैं, जो ऑन स्क्रीन कपल के रूप में नजर आते हैं और दर्शक उन्हें एक साथ देखकर काफी खुश भी होते हैं। उनकी जोड़ी को खूब पसंद करते हैं।कई बार बड़े पर्दे पर एक-दूसरे के प्यार में डूबे ये सितारे रियल लाइफ में अलग ही रिश्ते में बंधे होते हैं। जी हां, ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिन्होंने पर्दे पर कपल के रूप में काम किया, लेकिन रियल लाइफ में उनका रिश्ता जीजा-साली का है। हम आपको ऐसे ही कुछ सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं...
Bollywood: जब रियल जीजा-साली ने पर्दे पर पार कर दीं रोमांस की हद, दर्शकों ने खूब बजाईं सीटियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजय देवगन और रानी मुखर्जी
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और रानी मुखर्जी दोनों ही इंडस्ट्री के जबर्दस्त कलाकार हैं। दोनों ने अपनी अदाकारी से दर्शकों के बीच अपनी अलग जगह बनाई है। बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि रानी मुखर्जी काजोल की कजिन हैं। इस लिहाज से अजय देवगन रिश्ते में रानी मुखर्जी के जीजा हैं। हालांकि, अजय और रानी फिल्म चोरी-चोरी और एलओसी-कारगिल में कपल के रूप में नजर आए थे। इनकी केमिस्ट्री भी दर्शकों को खूब पसंद आई थी।
यह भी पढ़ें: 60 के दशक की इन डांसर्स के आगे नोरा भी फेल, अपने लटके-झटकों से कर देती थीं घायल
राजेश खन्ना और सिंपल कपाड़िया
बॉलीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया ने महज 16 साल की उम्र में बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ शादी की थी। डिंपल कपाड़िया की छोटी बहन सिंपल कपाड़िया को राजेश खन्ना ने फिल्म अनुरोध से लॉन्च किया था। इस फिल्म में राजेश खन्ना ने सिंपल के साथ स्क्रीन शेयर की। हालांकि, यह फिल्म फ्लॉप रही थी। आज राजेश खन्ना और सिंपल कपाड़िया दोनों ही इस दुनिया में भले ही नहीं हैं लेकिन ऑनस्क्रीन दोनों की जोड़ी ने खूब वाहवाही बटोरी थी।
यह भी पढ़ें: लंबे समय बाद अदाकारी का जलवा दिखाएंगी हंसिका मोटवानी, अपनी ही शादी पर बना डाली वेब सीरीज
सैफ अली खान और करिश्मा कपूर
पटौदी खानदान के बेटे सैफ अली खान और करिश्मा कपूर ने फिल्म 'हम साथ साथ हैं' में बतौर कपल काम किया था। दर्शकों को उनकी केमिस्ट्री और चुलबुलापन काफी पसंद आया था। बता दें कि यह फिल्म साल 1999 में रिलीज हुई थी। सिर्फ स्क्रीन पर ही नहीं, बल्कि रियल लाइफ में भी सैफ और करिश्मा अच्छे दोस्त हैं। फिल्म के रिलीज के लगभग 13 साल बाद सैफ अली खान अक्तूबर 2012 में करिश्मा की छोटी बहन करीना के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। इस तरह सैफ और करिश्मा दोस्त के साथ-साथ जीजा-साली भी बन गए।
यह भी पढ़ें: शालीन और टीना के बीच हुई भयंकर लड़ाई, एक दूसरे पर पर्सनल कमेंट कर दोनों ने पार कर दीं हदें
नसीरुद्दीन शाह और सुप्रिया पाठक के बीच भी जीजा-साली का रिश्ता है। इन दोनों की ही गिनती बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकारों में होती है। नसीरुद्दीन शाह ने फिल्म मासूम में अपनी साली सुप्रिया पाठक के साथ रोमांस किया था। इतना ही नहीं, दोनों बाजार और मिर्च मसाला जैसी फिल्मों में भी स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। हालांकि, जब उन्होंने अपनी पहली फिल्म एक साथ की थी, तब नसीरुद्दीन की शादी सुप्रिया की बड़ी बहन रत्ना पाठक से नहीं हुई थी।
यह भी पढ़ें: नोरा फतेही को गर्लफ्रेंड बनाना चाहता था सुकेश चंद्रशेखर, बदले में दिया था यह ऑफर