फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

200 करोड़ की शादी में कटरीना के बाद इस सिंगर का धमाल, 11 हजार फीट की ऊंचाई पर गाया गाना

Mon, 24 Jun 2019 11:49 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 24 Jun 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
abhijeet sawant performance in Auli wedding shared video of 11 thousand height
abhijeet sawant - फोटो : social media
इन दिनों उत्तराखंड के गुप्ता ब्रदर्स के बेटे की शादी काफी सुर्खियों में है। खबरों की मानें तो 18 से 22 जून तक चले इस शादी समारोह का खर्च करीब 200 करोड़ रुपए का रहा है। सूर्यकांत और अतुल गुप्ता की शादी में कटरीना कैफ से लेकर उर्वशी रौतेला और टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति तक, कई फिल्मी सितारे भी नजर आए। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Singing at 11000 ft. Between mountains. Open air. Its just like a dream. For this u have to be "god's favourite" singing for God. #indianidol mohobatthen #auli wedding #auliwedding #singing

A post shared by Abhijeet Sawant (@abhijeetsawant73) on

abhijeet sawant performance in Auli wedding shared video of 11 thousand height
अभिजीत सावंत - फोटो : AmarUjala
इन सभी सितारों ने अपनी शानदार डांस परफॉर्मेंस से अजय गुप्ता के बेटों की शादी और भी ज्यादा खास बना दिया। इस बीच रियलिटी शो इंडियन आइडल के विनर अभिजीत सावंत ने भी गुप्ता ब्रदर्स के बेटों की शादी में गाना गाया। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके दी। इस वीडियो में वह पहाड़ों की खूबसूरत वादियों के बीच गाना गाते दिखाई दिए। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

My magic wand is my mic . I can creat magic with my mic...

A post shared by Abhijeet Sawant (@abhijeetsawant73) on

abhijeet sawant performance in Auli wedding shared video of 11 thousand height
abhijeet sawant - फोटो : social media
अभिजीत सावंत ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि,'पहाड़ों के बीच 11 हजार फीट की ऊंचाई पर गाना किसी सपने के सच होने जैसा है।' वहीं अभिजीत सावंत से पहले एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का डांस वीडियो देखने को मिला था। वह वीडियो में अपनी फिल्म हेट स्टोरी 4 के नाम है तेरा-तेरा गाने पर डांस करती नजर आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
abhijeet sawant performance in Auli wedding shared video of 11 thousand height
katrina kaif - फोटो : social media
आपको बता दें कि उत्तराखंड में यह पहली ऐसी शादी रही जिसमें इतनी बड़ी संख्या में बॉलीवुड सितारे जुटे। योग गुरु स्वामी रामदेव, चिदानंद मुनी, आचार्य बालकृष्ण, बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ कपूर, कटरीना कैफ, उर्वशी रौतेला, सिंगर अभिजीत सावंत, जावेद अली, गायक कनिका कपूर, कैलाश खेर, पंजाबी रैपर बादशाह ने खूब महफिल सजाई। 
विज्ञापन
abhijeet sawant performance in Auli wedding shared video of 11 thousand height
urvashi rautela - फोटो : अमर उजाला
गुप्ता ब्रदर्स के बेटों की शादी समारोह में देश-विदेश के कई मेहमान पहुंचे। इसके लिए करीब दो सौ हेलीकॉप्टर बुक किए गए थे। हेलीकॉप्टरों ने दिल्ली और देहरादून से उड़ान भरी और जोशीमठ में मेहमानों को उतारा। दिल्ली से गए सभी मेहमानों ने शादी के साथ हिमालय दर्शन भी किए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed