अभिनेता अभिनव शुक्ला छोटे पर्दे का बड़ा नाम हैं। उन्होंने कई चर्चित टीवी शो में अपने अभिनय की छाप छोड़ी है। इसके अलावा वह कई रियलिटी टीवी शो का भी हिस्सा रहे हैं। वह रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' में भी हिस्सा ले चुके हैं और इस शो के बाद उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। बता दें कि अभिनव शुक्ला अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी फिटनेस और लुक्स को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहते हैं। वह एडवेंचर्स के भी काफी शौकीन हैं। आज अभिनव शुक्ला अपना जन्मदिन मना रहे हैं। जानते हैं इनके बारे में...
Abhinav Shukla Birthday: अभिनव ने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ की थी मॉडलिंग की शुरुआत, बिग बॉस ने दिलाई खास पहचान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनव का जन्म 27 सितंबर 1982 को लुधियाना में हुआ था। यूं तो अभिनव ने बीटेक किया है। लेकिन, करियर के रूप में उन्होंने अभिनय को चुना। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। अभिनव शुक्ला ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत साल 2004 में की थी। उन्होंने दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ मॉडलिंग की शुरुआत की थी। सिद्धार्थ के निधन के बाद अभिनव ने अपनी मॉडलिंग के दिनों की एक तस्वीर शेयर करके बताया था कि दोनों ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत एक साथ की थी। दोनों ने साथ में एक कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया था, जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला रनरअप रहे थे।
एक्टिंग करियर की बात करें तो अभिनव ने सीरियल 'जर्सी नंबर 10' से अभिनय करियर शुरू किया था। उन्होंने 'जाने क्या बात हुई', 'गीत-हुई सबसे पराई', 'एक हजारों में मेरी बहना है', 'बदलते रिश्तों की दास्तां', 'सिलसिला बदलते रिश्तों का', 'दीया और बाती हम' जैसे कई सीरियल्स में काम किया। टीवी सीरियल्स के अलावा अभिनव शुक्ला 'खतरा खतरा खतरा', 'बिग बॉस 14' और 'खतरों के खिलाड़ी 11' समेत कई रियलिटी शो का हिस्सा भी रह चुके हैं। अभिनव टीवी इंडस्ट्री के साथ बॉलीवुड में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने 'रॉर', 'अक्सर 2' और 'लुका छुपी' फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह अपनी पत्नी और एक्ट्रेस रुबीना दिलैक के साथ कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुके हैं।
अभिनव शुक्ला को एडवेंचर का बहुत शौक है। वह अक्सर ट्रैकिंग पर जाते रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी वह अक्सर इसकी तस्वीरें साझा करते नजर आते हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो अभिनव शुक्ला ने 21 जून 2018 को रूबीना दिलैक से विवाह किया था। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को कई सालों तक डेट किया था। हालांकि शादी के बाद इनके रिश्ते में थोड़ी दरार आई। बिग बॉस 14 में कपल ने खुलासा किया था कि दोनों जल्द तलाक लेने वाले हैं। हालांकि, शो के दौरान इन्होंने एक-दूसरे को थोड़ा वक्त दिया और दोनों के बीच की कड़वाहटें मिट गईं। अभिनव और रूबीना अब खुशहाल पारिवारिक जीवन बिता रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी से पहले रुबीना और अभिनव की पहली मुलाकात गणपति पूजा के दौरान एक दोस्त के घर पर हुई थी।
Chup Box Office Collection Day 4: लगातार फ्लॉप की ओर बढ़ रही सनी देओल की 'चुप', चौथे दिन हुई इतनी कमाई