{"_id":"6331c7d4868d3d3f7263d2c7","slug":"rahat-indori-tied-knot-with-seema-rahat-know-about-poet-family-tree","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rahat Indori: आज ही के दिन हुई थी राहत इंदौरी की शादी, शायर के परिवार के बारे में यहां जानें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rahat Indori: आज ही के दिन हुई थी राहत इंदौरी की शादी, शायर के परिवार के बारे में यहां जानें
देश के मशहूर शायर और गीतकार राहत इंदौरी भले ही अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनके लिखी नज्में आज भी उनके चाहने वालों के दिलों में महफूज हैं। उनकी फैन फॉलोइंग केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी थी। आज ही के दिन यानी 27 सितंबर को राहत ने सीमा से शादी की थी। इस खास दिन पर आइए आपको राहत से जुड़ी खास बातें बताते हैं।
2 of 4
राहत इंदौरी, सीमा राहत
- फोटो : सोशल मीडिया
राहत का जन्म मध्य प्रदेश के देवास में हुआ था। उनके पिता वालिद रफ्तुल्लाह कुरैशी एक ऑटो ड्राइवर थे जिसकी वजह से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति उतनी अच्छी नहीं थी। बचपन में राहत का नाम कामिल था लेकिन बाद इसे बदलकर राहतुल्लाह कुरैशी कर दिया गया। आगे चल वह राहत इंदौरी के नाम से मशहूर हुए। राहत ने दो शादियां की थीं। उनकी पहली पत्नी का नाम अंजुम रहबर था। जबकि उनकी दूसरी पत्नी सीमा राहत हैं। उनके तीन बेटे समीर, फैसल और सतलज इंदौरी है। वहीं उनकी बेटी का नाम शिब्ली इरफान है। सतलज अपने पिता की तरह ही शेर-ओ-शायरी का शौक रखते हैं। हालांकि वह पेशे से एक पत्रकार हैं।
3 of 4
राहत इंदौरी
- फोटो : सोशल मीडिया
राहत के करियर की बात करें तो शायर से पहले वह पेंटर बनना चाहते थे। शुरुआती दिनों में उन्होंने फिल्मों के पोस्टर और किताबों के कवर भी डिजाइन किए। राहत इंदौरी उन शायरों में से एक थे जिनकी कलम से निकली शायरी में जीवन का हर पहलू नजर आता था। चाहे दोस्ती हो या प्यार या फिर रिश्ते, उनकी कलम हर विषय पर जमकर चलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राहत इंदौरी(फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
मुशायरे के अलावा राहत बॉलीवुड में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। उनके लिखे गीत कई सुपरहिट फिल्मों में इस्तेमाल किए गए। बहुत कम लोगों को ही यह बात पता होगी कि मशहूर फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस के गाने राहत इंदौरी ने ही लिखे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।