फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Celebs: एनिमेटिड फिल्मों में खूब चला इन स्टार्स की आवाज का जादू, बच्चे ही नहीं बड़े भी हो गए दीवाने

Tue, 27 Sep 2022 12:28 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 27 Sep 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Animated Movies Voiced by Bollywood Celebs from Roadside Romeo to The Amazing Spider Man 2
शाहरुख खान-प्रियंका चोपड़ा-सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

एक्शन, रोमांटिक, कॉमेडी और फैमिली ड्रामा फिल्मों से अलग एनिमेटिड फिल्मों का भी दर्शकों के बीच अलग क्रेज देखने को मिलता है। बच्चों में तो इन फिल्मों के प्रति अलग दीवानगी देखने को मिलती ही है, साथ ही बड़े भी इन्हें खूब चाव से देखते हैं। यूं तो इन फिल्मों को बनाने में इस्तेमाल होने वाली लेटेस्ट तकनीक और नए-नए स्टोरी आइडिया इन्हें रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। लेकिन, जब इनमें बॉलीवुड सितारों की आवाज मिल जाती है तो मानो फिल्म में जान पड़ जाती है। जी हां, ऐसी कई फिल्में हैं, जिनमें बॉलीवुड स्टार्स ने अपनी आवाज का जादू चलाया है। आइए जानते हैं।

Animated Movies Voiced by Bollywood Celebs from Roadside Romeo to The Amazing Spider Man 2
सैफ अली खान-करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

रोड साइड रोमियो
एनिमेटिड फिल्म 'रोडसाइड रोमियो' वर्ष 2008 में रिलीज हुई थी और खूब चर्चा में रही। इस फिल्म में मुख्य लीड हीरो यानी 'रोमियो' की आवाज जानते हैं किसने दी? यह आवाज बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने दी थी। वहीं फीमेल लीड यानी 'लैला' की आवाज अभिनेत्री करीना कपूर खान ने दी। आपको बता दें कि इस फिल्म को यश राज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।

Animated Movies Voiced by Bollywood Celebs from Roadside Romeo to The Amazing Spider Man 2
शाहरुख खान-आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

द इन्क्रेडिबल्स
वर्ष 2004 में आई यह एनिमेटिड फिल्म खूब पसंद की गई। इस हिटसुपरहीरो फिल्म ने दुनियाभर में करोड़ों की कमाई की थी। इस फिल्म के हिंदी वर्जन में शाहरुख ने मिस्टर इनक्रेडिबल को आवाज दी। इस फिल्म में सिर्फ शाहरुख ही नहीं, बल्कि उनके बेटे आर्यन खान ने भी अपनी आवाज दी। आर्यन खान ने इनक्रेडिबल के बेटे डैश को अपनी आवाज दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Animated Movies Voiced by Bollywood Celebs from Roadside Romeo to The Amazing Spider Man 2
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

प्लेन्स
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अभिनय की दुनिया में तो अपना सिक्का जमा ही चुकी हैं, साथ ही सिंगिंग और वॉइस ओवर के मामले में भी वह किसी से कम नहीं हैं। इस बात का उदाहरण डिज्नी की एनिमेटेड फिल्म 'प्लेन्स' है। प्रियंका ने भारत के पैन-एशियन चैंपियन 'ईशानी' नाम के एक कैरेक्टर को अपनी आवाज दी थी।

विज्ञापन
Animated Movies Voiced by Bollywood Celebs from Roadside Romeo to The Amazing Spider Man 2
सोनाक्षी सिन्हा-इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया

रियो 2
फिल्म 'रियो' को अच्छी प्रतिक्रिया मिली तो निर्देशक कार्लोस सालडान्हा ने साल 2014 ‘रियो 2' रिलीज की। यह एक एडवेंचर कॉमेडी फिल्म है। इसके हिंदी में डब किए हुए वर्जन में एक्टर इमरान खान ने ‘ब्लू’के किरदार को अपनी आवाज दी। वहीं फीमेल किरदार 'ज्यू' को सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी आवाज दी। 

Actresses Married With Villains: इन अभिनेत्रियों ने नहीं चुना कोई हीरो, नायक की जगह खलनायक से की शादी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed