आराध्या को लेकर एक बार फिर ट्रोल हुईं ऐश्वर्या, यूजर्स बोले- 'आपकी लड़की स्कूल नहीं जाती क्या'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐश्वर्या की इस फोटो को देख यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- बहुत प्यारी बच्ची है, लेकिन माता-पिता के रूप में आपकी जिम्मेदारी है कि आप उसका बचपन उसे जीने दें। हमेशा उसके साथ न रहे। उसे अन्य बच्चों की तरह स्वतंत्र रहना सीखना चाहिए। एक यूजर ने ऐश को नया फोन तक लेने की सलाह दे डाली। दरअसल ऐश्वर्या ने जो फोटो पोस्ट की है वह काफी ब्लर है। जिसे देख यूजर उनके फोन का मजाक उड़ा रहे हैं।
A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on
एक यूजर ने लिखा- मुझे आश्चर्य है कि इस बच्ची को कब अपना समय मिलता होगा। हमेशा आउटिंग पर मम्मी के साथ रहती है। क्या उसे अपने दोस्तों के साथ रहने का समय मिलता है। मुझे उम्मीद है कि आराध्या को अपने बचपन के लिए कभी पछतावा न हो। इससे पहले एक महिला ने ट्वीट करते हुए लिखा था, अभिषेक बच्चन क्या तुम्हारी बच्ची स्कूल नहीं जाती है? मैं सोचती रहती हूं कि ऐसा कौन सा स्कूल है जो आपके बच्चे को मां के साथ या दूसरी ट्रिप पर जाने की इजाजत देता है।

इस ट्वीट पर अभिषेक बच्चन काफी भड़क गए थे और अपनी हाजिरजवाबी से अभिषेक ने ट्रोलर की बोलती बंद कर दी थी। उन्होंने जवाब देते हुए लिखा था, मैम जैसा कि मुझे पता है ज्यादातर स्कूल वीकेंड को बंद रहते हैं। आराध्या वीकडेज पर स्कूल जाती है। अब देखना यह है कि हमेशा की तरह इस बार भी अभिषेक इन ट्रोल्स का मुंहतोड़ जवाब देते हैं या फिर नहीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक के पास गीतकार साहिर लुधियानवी की बायोपिक है। वहीं ऐश्वर्या को लेकर ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
