फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जया बच्चन के बर्थ डे पर अभिषेक-श्वेता ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

Wed, 10 Apr 2019 11:31 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 10 Apr 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
Abhishek Bachchan and Shweta Bachchan shared emotional post on Jaya Bachchan birthday
Jaya Bachchan and Shweta Bachchan - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जया बच्चन ने मंगलवार को 71वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों ने और उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर जया बच्चन को जन्मदिन की बधाई दी। वहीं बच्चन परिवार के बेटे अभिषेक बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन ने सोशल मीडिया पर मां को बड़े ही अलग अंदाज में बर्थडे विश किया है। 
Abhishek Bachchan and Shweta Bachchan shared emotional post on Jaya Bachchan birthday
Abhishek Bachchan - फोटो : file photo
अभिषेक बच्चन ने जया बच्चन की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। तस्वीर को शेयर करते हुए अभिषेक ने जया बच्चन के लिए बेहद प्यार भरे कैप्शन में लिखा 'मां, एक शब्द जो सबकुछ कहता है, हैप्पी बर्थडे मां, लव यूं।' वहीं बेटी श्वेता बच्चन ने भी मां की तस्वीर को शेयर करते हुए बेहद शानदार कैप्शन दिया। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

माँ! The word says it all. Happy Birthday Ma. Love you.

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on

Abhishek Bachchan and Shweta Bachchan shared emotional post on Jaya Bachchan birthday
shweta bachchan - फोटो : file photo
श्वेता ने जया बच्चन के साथ खास बॉन्डिंग दिखाती हुई एक तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "O Captain My Captain 🎂"। जया बच्चन के फैंस मां-बेटी की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि मां के जन्मदिन को और भी खास बनाने के लिए बेटी श्वेता कुछ समय पहले जया बच्चन को डिनर पर लेकर गईं। श्वेता और जया की रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए तस्वीरें वायरल हो रही हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

O Captain My Captain 🎂 xx

A post shared by S (@shwetabachchan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Bachchan and Shweta Bachchan shared emotional post on Jaya Bachchan birthday
Jaya Bachchan dinner date with daughter Shweta Bachchan - फोटो : twitter
इस मौके पर दोनों ने ही कैमरे में पोज देने से परहेज किया। मां और बेटी की यह जोड़ी एक साथ काफी अच्छी लग रही थी। बेटी संग डिनर डेट पर जया बच्चन सफेद कलर की ड्रेस में नजर आईं तो वहीं श्वेता बच्चन ने भी सफेद टी-शर्ट के साथ डेनिम जींस पहनी हुई थी। रेस्टोंरेट से जया जैसे ही बाहर निकली तो वह कैमरा देखकर खुश नजर नहीं आईं। न ही जया बच्चन और न ही श्वेता ने पोज दिए। 
विज्ञापन
Abhishek Bachchan and Shweta Bachchan shared emotional post on Jaya Bachchan birthday
Jaya Bachchan dinner date with daughter Shweta Bachchan - फोटो : twitter
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि जया बच्चन कैमरे को देखकर पोज देने से कतराती नजर आई हों। इससे पहले भी कैमरा देखकर बचती नजर आ चुकी हैं। जया बच्चन के इस तरह के बर्ताव के कई सारे वीडियो भी सोशल मीडिया पर हैं जिनमें यह साफ दिखाई देता है। यहां तक कि जया बच्चन कई बार मीडिया पर भड़क भी चुकी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed